सिवनी के छपारा विकासखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े सांड से टकरा गई। घटना के समय बाजार में काफी लोगों और वाहनों की आवाजाही थी। हादसा टला बड़ा, गनीमत रही कि कोई राहगीर घायल नहीं
जानकारी के अनुसार, छपारा बाजार चौक के पास खड़ा सांड कार की जोरदार टक्कर से हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर घबरा गए, लेकिन गनीमत रही कि कार किसी राहगीर, दुकान या अन्य वाहन से नहीं टकराई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार सीधे सांड से टकराती है और सांड हवा में उछल जाता है। स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशियों पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार और मुख्य सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रशासन द्वारा की जा रही जांच
हादसे में सांड की स्थिति के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link