Last Updated:
Abhishek Sharma Mumbai Airport: मास्क पहने अभिषेक शर्मा जब मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए तो पापाराजी ने उन्हें परेशान करके रख दिया. लगातार मास्क उतारने की अपील करने रहे. अभिषेक ने उन्हें चेहरा हटाकर फोटो लेने का मौका जरूर दिया, लेकिन पार्किंग एरिया में जाकर, जहां फैंस की भीड़ मौजूद नहीं थी.
मास्क पहने मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए अभिषेक शर्मा
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के नए पोस्टर बॉय अभिषेक शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. ग्रे टी शर्ट और सफेद मास्क लगाए अभिषेक की एक झलक पाने के लिए फैंस से ज्यादा पापाराजी बेताब नजर आए. वायरल वीडियो में पापाराजी लगातार अभिषेक से मास्क उतारने की अपील करते नजर आ रहे हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने थोड़े से इंतजार के बाद ये रिक्वेस्ट तब पूरी की जब वह पार्किंग एरिया तक पहुंच गए.
पिछले सात टी-20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
- 30 रन
- 0 रन
- 68* रन
- 0 रन
- 84 रन
- 34 रन
- 35 रन
View this post on Instagram