मठारदेव नगरी में मुस्लिमों का प्रवेश रोकने पर वीडियो: बैतूल में युवक पर FIR; एबीवीपी ने आयोजित किया था भंडारा – Betul News

मठारदेव नगरी में मुस्लिमों का प्रवेश रोकने पर वीडियो:  बैतूल में युवक पर FIR; एबीवीपी ने आयोजित किया था भंडारा – Betul News




बैतूल जिले के सारणी में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बालाजी बिहार कॉलोनी, सलैया निवासी अंकित पंडोले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 20 जनवरी को बाबा मठारदेव मंदिर में एबीवीपी संगठन द्वारा आयोजित भंडारे से जुड़ा है। इस भंडारे में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया था। इसके अगले दिन 21 जनवरी को अंकित पंडोले ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उसने मुस्लिम समाज के लोगों को मठारदेव की नगरी में प्रवेश न करने देने संबंधी भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस मामले में सारणी पुलिस ने आरोपी अंकित पंडोले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दरशिमा, चालक आरक्षक नितिन यादव और सैनिक सुभाष रघुवंशी शामिल थे।



Source link