कैलारस कस्बे में आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा 11 केवी बिजली लाइन में मेंटिनेंस और तार बदलने की प्रक्रिया के तहत यह कटौती की जा रही है। बिजली कटौती का समय आवश्यकता अनुसार कम और ज्यादा किया जा सकता है। यह कटौती सिटी 3 – 11 केवी फीडर विद्युत प्रदाय पर होगी। कैलारस में आज बिजली कटौती कैलारस कब्जे में आज विद्युत सिटी 3 – 11 केवी फीडर पर विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी । यहां पर 11 केवी बिजली लाइन को बदला जा रहा है। कुछ स्थान पर मेंटिनेश कार्य भी किया जाएगा। बिजली विभाग कैलारस उपसंभाग के द्वारा यह जानकारी दी गई। इन क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती पुरानी सब्जी मंडी , एमएस रोड , तहसील कार्यालय , पुलिस थाना , दीनदयाल मार्ग , गणेश बिहार , डोंगर पुर , खुमान का पुरा रोड , पंचमुखी गली , टॉकीज गली , सुभाष स्कूल आदि संबंधित क्षेत्र। 11 केवी लाइन पर कार्य कैलारस बिजली विभाग के जे ई रमेश शर्मा के अनुसार आज कैलारस में 11 केवी लाइन पर कार्य किया जाना है जिसके तहत लाइन के तार भी बदले जाएंगे इस कार्य हेतु विभिन्न क्षेत्र की बिजली सप्लाई में कटौती सुबह 11 से शाम 4 बजे तक की गई है आवश्यकता अनुसार यह समय सीमा बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
Source link