रीवा के इस कॉलेज से जज, एसपी, सांसद और विधायक बनते हैं, देश में बड़े पदों पर हैं काबिज.

रीवा के इस कॉलेज से जज, एसपी, सांसद और विधायक बनते हैं, देश में बड़े पदों पर हैं काबिज.


Last Updated:

Rewa Famous University: रीवा का प्रसिद्ध TRS कॉलेज, यानी ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, 150 साल से देशभर में अपना नाम रोशन कर रहा है. कॉलेज के एलुमनी जज, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदों पर हैं. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ठाकुर रणमत सिंह का योगदान भी अद्भुत था. TRS कॉलेज शिक्षा, समाज सेवा और चरित्र निर्माण में अग्रणी है. यह कॉलेज जल्द ही विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है और बघेलखंड का गौरव बना हुआ है.

Rewa Top University: रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय यानी TRS कॉलेज, बघेलखंड के हर परिवार से जुड़ा हुआ है. लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य इस कॉलेज का एलुमनी है. कॉलेज को 1994 में स्वशासी महाविद्यालय का दर्जा मिला और 2002 में इसे सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस घोषित किया गया. नैक ने 2009 और 2016 में इसे ‘ए’ ग्रेड दिया. वहीं, 2010 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इसे CPE का दर्जा प्रदान किया.

TRS कॉलेज का इतिहास
TRS कॉलेज की शुरुआत 1869 में एक पब्लिक स्कूल के रूप में हुई. 1882 में इसे दरबार हाई स्कूल का दर्जा मिला. ब्रिटिश काल में इसे महाराजा रघुराज सिंह ने स्थापित किया. 1944 में इसे डिग्री कॉलेज बनाया गया और 1957 में इसका नाम बदलकर TRS कॉलेज रखा गया. आज यह कॉलेज BA, MA, BSc, MSc, LLB, LLM, PhD जैसी उच्च शिक्षा की डिग्रियां प्रदान करता है और जल्द ही विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है.

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में रीवा और विंध्य क्षेत्र के क्रांतिकारी सक्रिय थे. सतना जिले के ठाकुर रणमत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ वीरता दिखाई और रीवा-पन्ना क्षेत्र को अंग्रेजों से मुक्त कराने की कोशिश की. अंत में उन्हें उपरहटी के जालपा देवी मंदिर से गिरफ्तार कर आगरा जेल में फांसी दी गई. उनके योगदान के बिना रीवा और बघेलखंड का इतिहास अधूरा है.

देश के उच्च पदों पर TRS एलुमनी
TRS कॉलेज के विद्यार्थी न सिर्फ़ शिक्षा में बल्कि समाज और राजनीति में भी अपना नाम रोशन करते हैं. वर्तमान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, वरिष्ठ वकील घनश्याम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह, न्यायाधीश जी पी सिंह और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वर्मा ये सभी TRS कॉलेज के एलुमनी हैं. उन्होंने राजनीति, न्यायपालिका और रक्षा क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई.

छात्र और समाज में योगदान
TRS कॉलेज के छात्र हमेशा महाविद्यालय की नींव को मजबूत रखते आए हैं. वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाने और देश के लिए योगदान देने में सक्रिय रहे हैं. 150 साल का यह महाविद्यालय अब भी छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और चरित्र निर्माण में आगे बढ़ा रहा है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रीवा के इस कॉलेज से जज, एसपी, सांसद और विधायक बनते हैं, देश में बड़े पदों पर हैं काबिज.



Source link