वैभव ने 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी, U-19 WC के सेमीफाइनल में 9 चौके और 4 छक्के

वैभव ने 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी, U-19 WC के सेमीफाइनल में 9 चौके और 4 छक्के


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Fifty T20 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद में 68 रन बनाने के लिए नौ चौके और चार छक्के की मदद ली. 206.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 14 साल के इस राइजिंग सुपरस्टार ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी

हरारे: अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक ठोकते हुए 33 गेंद में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली. अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ठीक वैसी ही शुरुआत दिलाई, जैसी टीम को जरूरत थी. 14 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 24 गेंद में फिफ्टी नहीं ठोकी बल्कि अपने इरादे भी जाहिर कर दिए. वैभव 9.3 ओवर में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में सर्कल के भीतर कैच आउट हो गए.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

वैभव ने 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी, U-19 WC के सेमीफाइनल में 9 चौके और 4 छक्के



Source link