Vaibhav Suryavanshi Helicopter Shot: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें कुछ देर के लिए रुक गई. जी हां… वही अंदाज, वही बैट स्पीड और वही रॉकेट की रफ्तार से बाउंड्री के बाहर जाती गेंद. एक झटके में एमएस धोनी की पुरानी यादें ताजा हो गईं. अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने 206.06 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 4 छक्के जड़े. इनमें से एक छक्का माही के तमाम फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था. ये स्पेशल लम्हा भारतीय पारी के 10वें ओवर में आया, जब वैभव सूर्यवंशी के हेलीकॉप्टर शॉट से क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई.
वैभव सूर्यवंशी ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट
पूर्व भारतीय महान कप्तान एमएस धोनी अनोखा ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ खेलने के लिए जाने जाते थे. तेज गेंदबाज की यॉर्कर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजने में माही माहिर थे. अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी बल्ले से हेलीकॉप्टर उड़ाया, जिसे देखकर फैंस ये बोलने पर मजबूर हो गए कि अरे… ये तो माही भाई की परछाई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नूरिस्तानी उमरजई की यॉर्कर पर धोनी के स्टाइल में ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ खेलते दिखे. गेंद बुलेट की रफ्तार से बाउंड्री पार चली गई. 14 साल के बल्लेबाज का ये शॉट देख कमेंटेटर भी हैरान हो गए.
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 4, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में तबाही मचाते हुए 68 रन बनाए. 206.06 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 आसमानी छक्के जड़े. ऐसा लगा कि वो इस टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ेंगे, लेकिन 68 के स्कोर पर वो नूरिस्तानी उमरजई की गेंद पर कैच आउट हो गए.
अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दो बल्लेबाजी की शतक के दम पर अफगान ने भारत के सामने 311 रनों का लक्ष्य रखा. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोजादा ने 110 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं उनके बाद उतरे उजैर उल्लाह नियाजी ने अभी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 86 गेंदों पर नाबाद 101 रन बना दिए.
ये भी पढ़ें: 13 चौके-छक्के, 206 का स्ट्राइक रेट… सेमीफाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, थर्रा गया अफगानिस्तान