Last Updated:
रोहित और विराट के टी-20 से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नियमित ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही है. एक तरफ अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी गेम सेट कर दे रही है, मगर दूसरी ओर से उन्हें वैसा साथ नहीं मिल रहा. आयुष उनके दूसरे जोड़ीदार बन सकते हैं.
आयुष म्हात्रे टीम इंडिया में रोहित शर्मा का विकल्प बन सकते हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे टीम इंडिया में दस्तक दे रहे हैं. मुंबई के इस 18 साल के युवा बल्लेबाज ने अपने शानदार खेल की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आयुष म्हात्रे को ठीक से तराशा जाए तो यह भारतीय टीम में रोहित शर्मा का बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं.
खासतौर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 में संन्यास के बाद ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही टीम इंडिया के खेवनहार बनने का माद्दा आयुष म्हात्रे में नजर आ रहा है. म्हात्रे की सबसे बड़ी मजबूती ये है कि वह ऑफ स्पिन भी करते हैं. और अंडर-19 वर्ल्डकप के पिछले दो मैचों में 3-3 विकेट लेकर वह यह साबित कर चुके हैं कि उनमें बल्ले और गेंद दोनों से करिश्मा करने की काबिलियत है.
रोहित और विराट के टी-20 से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नियमित ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही है. एक तरफ अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेम सेट कर दे रहे हैं, मगर दूसरी तरफ उन्हें उस तरह का साथ नहीं मिल रहा है, जैसा मिलना चाहिए. पिछली चार टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल और संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर ट्राइ किया गया. शुभमन ने इस बीच कुछ अच्छी पारियां खेलीं, मगर संजू का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के साथ हालिया 5 मैचों की सीरीज में वह 46 रन ही बना सके.
आयुष म्हात्रे को मुंबई के नए स्टार है, नालासोपारा इलाके में आयुष ने 5 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी. वह विरार से चर्चगेट तक प्रतिदिन 80 किमी की ट्रेन यात्रा कर अभ्यास करने आते थे. खास बात ये है कि रोहित शर्मा को तैयार करने वाले कोच दिनेश लाड़ ही आयुष म्हात्रे को तराश रहे हैं. यही वजह है कि आयुष की बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा भी झलक दिखती है. वह रोहित शर्मा को अपना आदर्श भी मानते हैं, कई मौकों पर आयुष खुद ये बात कह चुके हैं.
आयुष म्हात्रे एक खिलाड़ी के तौर पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, अंडर-19 भारतीय टीम की कप्तानी भी उनके पास ही है, जिसमें उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. अंडर-19 वर्ल्डकप में उन्होंने पांचों मैचों में टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल तक पहुंचाया है.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें


