Last Updated:
Jyotiraditya Scindia: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खाने पर सिंधिया बीजेपी विधायक को टोकते हुए नजर आ रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस समय वह अशोकनगर के दौरे पर गए हुए हैं. जहां खाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने चंदेरी के बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह से मजाक करते हुए भी नजर आए. वीडियो में सिंधिया बीजेपी से मिठाई खाने को लेकर मना करते हुए नजर आ रहे हैं. अब इन दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
सिंधिया ने कही ये बात
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब जगन्नाथ जी के मुंह से एक भी शब्द ना निकले, मतलब मजा आ रहा है. फिर जगन्नाथ जी किसी चीज में मक्के की रोटी मिला देते हैं. इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि यह क्या कर दिया आपने. आपने मक्के की रोटी उसमें कैसे डाल दी? इस पर जगन्नाथ जी कहते हैं कि पेट में सब इकट्ठी हो जाएगी. इस पर सभी लोग हंस पड़ते हैं.
फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि मेथी के साग के साथ ले लेते. आपको सुगर तो नहीं है. मीठा छोड़ दो. शक्कर बिल्कुल जहर होता है. सुगर सबसे बड़ा जहर होता है शरीर के अंदर होता है जो धीरे-धीरे मारता है. एक-एक पुरजे को चिन्हित करके मारता है.