नर्मदापुरम में 2 दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी: पचमढ़ी में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंचा – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में 2 दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी:  पचमढ़ी में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंचा – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम में बुधवार को एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ा है। सुबह से मौसम साफ रहा, तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह हल्की ठंड पड़ी। फरवरी माह की शुरुआत से ही जिले के मौसम बदलाव देखा जा रहा है। जिससे तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन मंगलवार को यह तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ था। हिल स्टेशन पचमढ़ी में बुधवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक और स्थानीय लोगों ने कोहरे के बीच सुबह का आनंद लिया। रिटायर्ड डीएसपी समर सिंह चौधरी ने मन को आनंद और सुकून देने वाले दृश्य को कैमरे में कैद किए। पचमढ़ी में 24 घंटे में एक डिग्री और 48 घंटे में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब बादल हट रहे हैं। धूप तेज होने लगी है। इस कारण तापमान में बदलाव आया है। फरवरी में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। गर्मी की दस्तक हो सकती है। कृषि विभाग के अनुसार मौसम फसल के लिए अनुकूल है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। चार दिनों का न्यूनतम तापमान तारीख नर्मदापुरम पचमढ़ी 1 फरवरी 17.6 10.2 2 फरवरी 17.4 8.4 3 फरवरी 16.8 11.2 04फरवरी 16.2 10.2



Source link