निवाड़ी में एक ही रात में तीन घरों में चोरी: चोरों ने सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत 15 लाख चुराए; चोर फरार – Niwari News

निवाड़ी में एक ही रात में तीन घरों में चोरी:  चोरों ने सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत 15 लाख चुराए; चोर फरार – Niwari News




निवाड़ी में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम टीला में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुई। चोरों ने इन मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपए की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने तीनों घरों के मुख्य दरवाजों की कुंडी काटकर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारियों के ताले तोड़े और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया। दो सोने के हार समेत 60 हजार नकद चुराए पीड़ित बीनक कुशवाहा ने बताया कि उनके घर पर ताला लगा था और वे बाहर गए हुए थे। चोरों ने उनके घर से दो सोने के हार, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, छह जोड़ी चांदी की पायल और दस जोड़ी बिछिया चुरा लीं। इसके अलावा, गुल्लक के पैसों सहित 60 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। दूसरे पीड़ित रामभजन कुशवाहा के घर से दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, एक सोने की झूमकी, एक सोने का हार और एक जोड़ी बिछिया चोरी हुई। चोरों ने उनके घर से 48 हजार रुपए नकद भी चुराए। रामभजन भी किसी काम से घर से बाहर थे। कुल मिलाकर 15 लाख रुपए की चोरी हुई तीसरे पीड़ित उदय राज घोष के अनुसार, चोर उनके घर से एक सोने का हार, अंगूठी, बिछिया और लगभग दो लाख रुपए नकद ले गए। तीनों घरों से कुल मिलाकर 10 से 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी का अनुमान है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने इन मकानों की पहले से रेकी की थी। हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पीड़ितों ने आज बुधवार सुबह डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह और एसडीओपी केके पांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link