रीवा में घर का ताला-बाउंड्री तोड़कर लाखों की चोरी: बेटी की शादी से पहले 5-6 तोले सोने के जेवर और नकदी ले गए बदमाश – Rewa News

रीवा में घर का ताला-बाउंड्री तोड़कर लाखों की चोरी:  बेटी की शादी से पहले 5-6 तोले सोने के जेवर और नकदी ले गए बदमाश – Rewa News




रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-3 में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने रविंद्रनाथ तिवारी के घर के पीछे का दरवाजा और बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी, पेटी व अटैची तोड़कर लाखों रुपए के सोने के जेवरात और 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने डायल-100 को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड जवान ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की और फरियादी को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। बताया गया कि बदमाशों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को इधर-उधर बिखेर दिया, लेकिन केवल कीमती सोने के जेवरात और नकदी पर ही हाथ साफ किया। चोरी के बाद अटैची और अलमारी का सामान मौके पर बिखरा मिला। बेटी की शादी से पहले वारदात
पीड़ित रविंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि इसी महीने 25 फरवरी को बेटी की शादी तय है। शादी के लिए हाल ही में 5 से 6 तोले के सोने के गहने खरीदे गए थे, जिन्हें अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। पीड़ित के घर में यह दूसरी बार चोरी की घटना है। करीब एक साल पहले भी अज्ञात बदमाश घर में घुसकर गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न चोरी कर ले गए थे। आसपास की बस्ती पर शक
फरियादी ने आशंका जताई है कि घर के पीछे स्थित बस्ती से जुड़े लोगों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। बहरहाल, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link