सिंगरौली NH-39 पर बल्कर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित: तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में हुआ हादसा – Singrauli News

सिंगरौली NH-39 पर बल्कर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित:  तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में हुआ हादसा – Singrauli News



सिंगरौली जिले में बुधवार को खाखन नदी के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर एक तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। यह हादसा NH-39 के सिंगल रोड ह

.

जानकारी के अनुसार, बल्कर चालक धर्मेंद्र पटेल (वाहन क्रमांक GJ-12 BY-8625) सिंगरौली की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक सवारी बस तेज गति में थी। बस से टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने बल्कर को सड़क किनारे मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

हादसे के समय ग्राम झखरावल निवासी महमूद अली और पवन द्विवेदी घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक धर्मेंद्र पटेल को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बल्कर वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि NH-39 का यह हिस्सा लंबे समय से सिंगल रोड होने के कारण दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। भारी वाहनों और सवारी बसों की तेज रफ्तार आवाजाही के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द डबल लेन सड़क निर्माण और प्रभावी यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।



Source link