सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, अभिषेक के साथ ओपन करेंगे ईशान किशन

सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, अभिषेक के साथ ओपन करेंगे ईशान किशन


Last Updated:

IND vs SA Live Cricket Score, T20 WC Warm up Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म अप मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले खेलने से पहले यही एकमात्र वॉर्मअप मैच खेल …और पढ़ें

Zoom

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच लाइव स्कोर अपडेट.

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलना है. टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच के जरिए वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करना चाहेंगे. खासकर, संजू सैमसन. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बेहद निराश किया. वर्ल्ड कप से पहले संजू के लिए यह आखिरी मौका हो सकता है. संजू यहां पड़ी पारी खेलकर वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका (बल्लेबाजी एकादश, क्षेत्ररक्षण एकादश): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा.

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को सबसे खतरनाक टीम बताया है. धोनी ने कहा, ‘ भारत सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी. लेकिन एक अच्छी टीम के लिए वास्तव में क्या चाहिए? सब कुछ मौजूद है.उनके पास अनुभव है.खासकर इस प्रारूप में.उनका अनुभव बहुत है. उन्होंने दबाव में खेला है. जो भी खिलाड़ी खेल रहे हों, और उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई हो, वे काफी समय से उन विशेष परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं.’

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर.

February 4, 202618:44 IST

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Score: टॉस जीतकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Updates:  सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. मैंने सुना है कि बाद में ओस पड़ सकती है, इसलिए हम अपने गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं. आज रात हम खुद को परखना चाहते हैं. ईशान और अभिषेक निश्चिततौर पर ओपनिंग करेंगे. जब आप खेल खेलते हैं, तो इसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां आती हैं. दबाव हमेशा बना रहता है. लेकिन साथ ही, इतने सारे लोग आपका समर्थन करने आते हैं. इससे आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है. हम बस पिछले डेढ़ साल से जो करते आ रहे हैं, उसे जारी रखना चाहते हैं. उन अच्छी आदतों को बनाए रखना चाहते हैं.

February 4, 202618:40 IST

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Updates: दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): दक्षिण अफ्रीका (बल्लेबाजी एकादश, क्षेत्ररक्षण एकादश): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा.

February 4, 202618:38 IST

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Score: भारतीय प्लेइंग इलेवन

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.

February 4, 202618:36 IST

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Updates: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. सूर्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर कहा कि मैंने सुना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ साथ ओस की भूमिका अहम हो सकती है. इसलिए हम खुद को टेस्ट करना चाहते हैं.

February 4, 202618:24 IST

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

IND vs SA, T20 World Cup Warm up Match Live Updates: भारत औ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मुकाबले में कुछ ही देर में टॉस होगा. भारतीय समय के मुताबिक टॉस शाम 6:30 बजे होगा. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम की हाथाों में है.

February 4, 202618:19 IST

नमस्कार

न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच नवी मुंबई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

homecricket

सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, अभिषेक के साथ ओपन करेंगे ईशान किशन



Source link