13 चौके-छक्के, 206 का स्ट्राइक रेट… सेमीफाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, थर्रा गया अफगानिस्तान

13 चौके-छक्के, 206 का स्ट्राइक रेट… सेमीफाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, थर्रा गया अफगानिस्तान


Vaibhav Suryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने वो रूप दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 310 रनों का पहाड़ खड़ा किया. टीम इंडिया को तेज और मजबूत शुरुआत की दरकार थी और ये जिम्मेदारी ‘बिहार के लाल’ ने अपने कंधों पर ली. पहली गेंद से ही वैभव ने अटैकिंग मोड अपनाया और अफगान गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. वैभव सूर्यवंशी ने महज 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी. 

वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी के दम पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 10 ओवरों में 91 रन बना दिए. 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर जब 14 वर्षीय बल्लेबाज आउट हुए तो अफगानिस्तान टीम में मानो जान वापस आई. वैभव जब तक खेल रहे थे, अफगान गेंदबाजों की सामत आई हुई थी. वो डर से कांप रहे थे.

सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप

Add Zee News as a Preferred Source


अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में तबाही मचाते हुए 68 रन बनाए. 206.06 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 आसमानी छक्के जड़े. ऐसा लगा कि वो इस टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ेंगे, लेकिन 68 के स्कोर पर वो नूरिस्तानी उमरजई की गेंद पर कैच आउट हो गए.

हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल

68 रनों की धमाकेदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी की यादें ताजा हो गई. ऐसा लगा जैसे क्रीज पर बाएं हाथ के धोनी हों. जी हां, वैभव ने अफगान गेंदबाज की गेंद पर शानदार हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर महफिल लूट ली. उनका ये शॉट गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार चला गया. वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस इसे देखकर 14 साल के खिलाड़ी की काबिलियत को देख तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.

आखिरी 10 ओवर में बने 111 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजी भी काफी साधारण रही. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान ने 111 रन बना दिए. फैसल शिनोजादा ने 110 रन और उजैर उल्लाह नियाजी ने 101 रनों की पारी खेलकर टीम को ऐसे टोटल तक पहुंचाया, जिसेहासिल करना भारत के लिए आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: INDU19 vs AFGU19: गजब ड्रामा! 98 रन पर था अफगान बल्लेबाज, भारतीय विकेट कीपर ने जो किया देख नहीं होगा विश्वास; VIDEO

 



Source link