अशोकनगर जिले के महिदपुर गांव में बुधवार शाम एक जर्जर पानी की टंकी का जीना टूटकर गिर गया। हादसे में सड़क से गुजर रही 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब महिला टंकी के पास से निकल रही थी। लगभग 50 फीट ऊंची इस टंकी का कंक्रीट से बना जीना वर्षों से जर्जर हालत में था। जीना टूटते ही उसके कंकड़ और पत्थर महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगे, जिससे उसे चोटें आईं। इस हादसे में कालिया बाई पत्नी कमल सिंह चंदेल घायल हुई है। स्थानीय लोगों ने टंकी गिरने की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकलकर देखा तो महिला सड़क पर पड़ी थी और खून बह रहा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 40 साल पहले हुआ था निर्माण
बताया गया है कि इस पानी की टंकी का निर्माण लगभग 40 वर्ष पहले हुआ था। यह काफी समय से जर्जर हालत में थी और सड़क किनारे ही स्थित थी। जिस स्थान पर यह टंकी है वहां पर लोगों का दिन भर आना-जाना लगा रहता है काफी बच्चे भी आसपास खेलते रहते हैं ऐसे में अगर कुछ और लोग वहां पर होते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
Source link