BJP नेता गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों पर बयान, MP सियासत में खलबली, आपकी क्या है राय?

BJP नेता गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों पर बयान, MP सियासत में खलबली, आपकी क्या है राय?


Last Updated:

Gopal Bhargava: विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों को लेकर दिए बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है. उन्होंने अपने बयान में ब्राह्मणों को संगठित होने की बात कही है. उनके बयान से ऐसा भी लगता है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से वह नाराज चल रहे हैं.

Zoom

Gopal Bhargava Statement On Brahmin: गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और इस समय उनका एक बयान चर्चा में छाया हुआ, जिसने राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ा दी है. सागर में ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन और सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गोपाल भार्गव पहुंचे थे, जहां ब्राह्मणों के प्रति उनका दर्द झलक आया. अब उनके ब्राह्मणों पर दिए गए बयान पर आपकी क्या राय है? हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

गोपाल भार्गव ने ब्राह्मणों के लिए कही ये बात
गोपाल भार्गव सागर में आयोजित हुए ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर गए थे, जहां मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और वैवाहिक स्मारिका का विमोचन किया गया. यहीं पर मंच से उन्होंने कहा कि तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य है कि ब्राह्मणों को मारो, दबाओ और इनसे बदला लो. उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में ब्राह्मणों को लगातार पीछे धकेला जा रहा है. सभी की नजरों में ब्राह्मण खटक रहे हैं. अब हमें एकत्रित होने की जरूरत है.

इसी कार्यक्रम में गोपाल भार्गव ने कहा कि पहले सीएम हमारे होते थे. अधिकारी हमारे होते थे, आधी कैबिनेट हमारी होती थी,लेकिन अब गिने चुने लोग ही बचे हुए हैं.

कौन हैं गोपाल भार्गव?
गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं. वह 1985 से लगातार रेहिल विधानसभा से विधायक हैं. इससे पहले वह कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन जब साल 2023 में बीजेपी मध्य प्रदेश में भारी भरकम बहुमत के साथ वापस आई, तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया.

गोपाल भार्गव कांग्रेस हुई हमलावर
गोपाल भार्गव के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई और कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि भार्गव जी कह रहे हैं कि ब्राह्मणों को भाजपा ने बिल्कुल ताक पर रख दिया है, जब आप ही के बड़े नेता यह कहते हैं कि ब्राह्मण बनिया तो हमारी जेब में हैं, जब जेब में होते हैं तो फिर आपका हाल यही होना है.

भोपाल भार्गव के बाद परशुराम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले ब्राह्मण मंत्रिमंडल में भी हुआ करता था. शासन प्रशासन में भी भागीदारी हुआ करती थी परंतु आज इसका वर्चस्व खत्म होता जा रहा है. इसमें दोष अकेले एक पक्ष का नहीं है ब्राह्मणों का ही है. वहीं दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि जिस पीड़ा को आप महसूस कर रहे हैं. उसे एससी और एसटी वर्ग हमेशा से झेलता आया है.
homemadhya-pradesh

गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों पर बयान, MP सियासत में खलबली, आपकी क्या है राय?



Source link