Explained: भारत नहीं, कौन है सलमान की टीम का सबसे बड़ा दुश्मन, ग्रुप राउंड से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

Explained: भारत नहीं, कौन है सलमान की टीम का सबसे बड़ा दुश्मन, ग्रुप राउंड से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?


T20 World Cup 2026 Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत शनिवार (7 फरवरी) को होने वाली है. उससे पहले विवादों ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया. बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से मना किया तो आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दे दिया. यह विवाद जैसे ही खत्म हुआ, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेलने से मना कर दिया. उसने बांग्लादेश के समर्थन में ऐसा किया है. इस फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना तो हो ही रही है, साथ में सलमान अली आगा की टीम के अगले राउंड में पहुंचने पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं.

बॉयकॉट और खराब मौसम का कंबीनेशन

पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. उसे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं और वहां के मौसम को देखते हुए यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है. सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका में चार ग्रुप-स्टेज मैच खेलने वाली है. इनमें से एक का टीम पहले ही बॉयकॉट कर चुकी है. बाकी तीन मैचों में से दो में बारिश की वजह से रुकावट आने की संभावना है, जिससे अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करने संभावनाओं को झटका लगा है. कोलंबो में मौसम ऐतिहासिक रूप से अप्रत्याशित रहा है. अगर उन दो मैचों में से एक भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान न सिर्फ पॉइंट्स के मामले में बल्कि नेट रन रेट के मामले में भी पीछे रह सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के मैचों में कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच में बारिश की लगभग 64 प्रतिशत संभावना है. मैच के दूसरे हाफ में यह संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. इससे बाद के चरणों में खेल नहीं हो पाएगा, जिससे मैच रद्द हो सकता है. 10 फरवरी को अमेरिका और 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. इनमें से टीम इंडिया के लिए खिलाफ पाकिस्तान नहीं खेलेगा और अमेरिका ने उसे 2024 में हरा दिया था. नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है, जिसका मतलब है कि मैच में कम से कम रुकावट के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: INDU19 vs AFGU19: गजब ड्रामा! 98 रन पर था अफगान बल्लेबाज, भारतीय विकेट कीपर ने जो किया देख नहीं होगा विश्वास; VIDEO

पाकिस्तान के मैचों के दौरान कोलंबो का मौसम:

7 फरवरी बनाम नीदरलैंड्स:  बारिश की संभावना
10 फरवरी बनाम अमेरिका: बारिश की कोई संभावना नहीं
15 फरवरी बनाम भारत: बारिश की कोई संभावना नहीं (बॉयकॉट)
18 फरवरी बनाम नामीबिया: कम बारिश की संभावना (25 प्रतिशत)

पाकिस्तान के नेट रनरेट पर कितना असर पड़ेगा?

भारत का बॉयकॉट करने के फैसले को देखते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता बाकी मैचों में अपने नेट रन रेट को मैनेज करना होगा. बारिश की अप्रत्याशितता इस काम को काफी मुश्किल बना सकती है. अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरता है, तो आईसीसी नियमों के तहत मैच को फोरफीट माना जाएगा. इससे पाकिस्तान के दो पॉइंट अपने आप कट जाएंगे और नेट रन रेट पर भी निगेटिव असर पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: IPL से संन्यास के बाद क्या करेंगे धोनी? कमेंट्री या कुछ और… चैंपियन कप्तान ने कर दिया खुलासा

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

प्लेइंग कंडीशंस के क्लॉज 16.10.7 में कहा गया है कि फोरफीट होने की स्थिति में डिफॉल्ट करने वाली टीम के पूरे ओवर गिने जाएंगे, जबकि विपक्षी टीम के नेट रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान को ऐसा माना जाएगा जैसे उसने पूरे 20 ओवर खेले हैं, लेकिन एक भी रन नहीं बनाया है. यह टीम के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है. भारत के साथ मैच के बिना पाकिस्तान टूर्नामेंट में सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने से चूक सकता है.



Source link