IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final Live Score Updates: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही है. भारतीय गेंदबाजों की कोशिश अफगानिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम खिताबी जंग का टिकट कटा लेगी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो धमाकेदार बल्लेबाजी से अकेले ही मैच पलट देते हैं. टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया की इस मुकाबले की जीतकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगी. भारत सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीता है. भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को अफगान टीम को कम आंकने की गलती से बचना होगा.
February 4, 202612:47 IST
IND U19 vs AFG U19 Playing 11: भारत की प्लेइंग-11
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
February 4, 202612:46 IST
IND U19 vs AFG U19 Playing 11: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान.
February 4, 202612:44 IST
IND U19 vs AFG U19 Toss Update: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. भारतीय गेंदबाजों की कोशिश अफगान टीम को सस्ते में रोकने की होगी. खासकर हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन नई गेंद से भारत को शानदार स्टार्ट देना चाहेंगे.
February 4, 202611:37 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: वैभव सूर्यवंशी से उम्मीदें
ओपनर वैभव सूर्यवंशी से इस बड़े मुकाबले में अच्छी पारी की उम्मीद है. वह दो अर्धशतकों के साथ टूर्नामेंट में लय में जरूर दिखे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव का बल्ला नहीं चला था. 14 साल के इस स्टार ने पांच मैचों में दो अर्धशतक समेत 196 रन अब तक बनाए हैं. वैभव अगर 15-20 ओवर तक क्रीज पर रह गए तो अफगानिस्तान के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देंगे.
February 4, 202610:52 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: भारत या अफगानिस्तान, हेड टू हेड में कौन आगे?
दोनों देशों की अंडर-19 टीम के बीच अब तक 12 यूथ वनडे खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने 12 मुकाबलों में 10 बार जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान सिर्फ दो बार ही भारत को हारने में कामयाब रहा है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि आज भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है.
February 4, 202610:22 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: भारत-अफगानिस्तान मैच कहां देखें लाइव?
इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar एप पर उपलब्ध होगी. पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए आप न्यूज 18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को पढ़ सकते हैं.
February 4, 202610:20 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
यह सेमीफाइनल मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में लाइव एक्शन दोपहर एक बजे से दिखेगा. टॉस आधे घंटे पहले 12.30 बजे होगा.
February 4, 202610:16 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: भारत की टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह.
February 4, 202610:15 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: अफगानिस्तान की टीम
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन.
February 4, 202610:15 IST
IND U19 vs AFG U19 Live Updates: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जबकि अफगानिस्तान ने अपने सुपर सिक्स ग्रुप में तीन मैच जीतकर टॉप-4 में एंट्री की. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी.