अनुज गौतम, सागर: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया. अब 15 फरवरी को पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. यह फैसला क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
गणेश पंडित का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत से अब तक खेले गए सभी वर्ल्ड कप मैचों में बुरी तरह से हार का सामना किया है. टीवी पर फूट पड़ता है गुस्सा और सरकार इस नुकसान से बचने के लिए फैसला लेती है. बांग्लादेश के समर्थन में यह कदम ठीक नहीं है. ऐसे फैसले लेने वाले देशों को वर्ल्ड कप से बैन कर देना चाहिए.
भारत को फर्क नहीं पड़ेगा
हरिओम गौतम के मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैचों में हमेशा पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान डर गया. इसलिए उन्होंने मैच नहीं खेलने का फैसला किया. लेकिन भारत को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि बड़े खिलाड़ियों के प्रेडिक्शन के अनुसार सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम कमजोर है.
आकाश सेन का कहना है कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जिस तरह गेंदबाजों को आउट कर रहे हैं, और कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में हैं, इसलिए पाकिस्तान मैदान में आने से पहले ही हार मान गया. शरद करोसिया कहते हैं कि हम तो भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों में दम नहीं है, इसलिए बहिष्कार कर दिया.”
फैंस की निराशा
क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा झटका है. इंडिया-पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं और करोड़ों लोग इसे टीवी पर देखते हैं. पाकिस्तान के बहिष्कार ने क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी फैला दी है, लेकिन भारत के खिलाड़ी अपने फॉर्म और उत्साह से फैंस को खुश करने के लिए तैयार हैं.