Most ducks in ICC Mens T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 का मंच सज चुका है. 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच इस मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा है. 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप हुआ था, तब से लेकर अब तक 9 सीजन हो चुके हैं. ये 10वीं बार है जब टी20 विश्व कप के लिए जंग होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में 7 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम सबसे ऊपर है, जो 32 पारियों में ही 5 बार खाता खोले बिना आउट हो गए.
इतिहास उठाकर देखें तो कई बल्लेबाज इस बार भी जीरो पर आउट हो सकते हैं. सबसे ज्यादा दफा डक की लिस्ट में शामिल होना वैसे तो कोई भी बैटर नहीं चाहता, लेकिन ये अनचाहा रिकॉर्ड कभी भी किसी भी बैटर के नाम जुड़ सकता है. इस लिस्ट में टॉप 7 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं है.
शाहिद अफरीदी 5 जबकि श्रीलंका के पूर्व स्टार ओपनर तिलकरत्ने दिलशान 34 पारियों में 5 बार खाता नहीं खोल पाए. इनके बाद जिनके भी नाम हैं, वो 4-4 दफा जीरो पर आउट हुए हैं. नीचे देखिए पूरी लिस्ट
- शाहिद अफरीदी- 34 मैचों में 5 बार
- तिलकरत्ने दिलशान- 35 मैचों में 5 बार
- जॉर्ज डॉकरेल- 19 मैचों में 4 बार
- कैलम मैकलियोड- 13 मैचों में 4 बार
- वान डर मर्वे- 21 मैचों में 4 बार
- लेंडल सिमंस- 14 मैचों में 4 बार
- सौम्या सरकार – 17 मैचों में 4 बार
- सनथ जयसूर्या- 18 मैचों में 4 बार
3 बार डक हुआ ये भारतीय दिग्गज
अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार खाता खोले बिना आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आशीष नेहरा का नाम है, जो 3 बार डक पर आउट हुए हैं.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup के सेमीफाइनल में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड! इस टीम ने पटखनी देकर फाइनल में बनाई जगह