T20 World Cup: वो 5 टीमें जिन्होंने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच….लिस्ट में पाकिस्तान का है बुरा हाल

T20 World Cup: वो 5 टीमें जिन्होंने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच….लिस्ट में पाकिस्तान का है बुरा हाल


Most wins in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में कौन सी टीम चैंपियन बनेगी? ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब 8 मार्च को होने वाले फाइनल में मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले हम आपके लिए उन 5 टीमों के बारे में बता रहे हैं, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतकर नई कहानी लिख गईं. इस लिस्ट में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम का बुरा हाल है, जबकि टीम इंडिया सबसे आगे है. 2007 से लेकर 2024 तक के बीच 9 बार टी20 विश्व कप हो चुका है. इस दौरान जिन-जिन टीमों ने भी खेला है, उनमें टीम इंडिया के नाम सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को 7 फरवरी को पहला मैच खेलना है. ये मुकाबला अमेरिका के खिलाफ होगा. भारत ने 2024 में खिताब जीता था, इस बार उसे डिफेंड करने की चुनौती है. इस टीम ने 2007 से लेकर अब तक 36 यानी कुल 70.6 फीसदी मैच जीते हैं. यह किसी भी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा है. लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका है, जिसने 61.1 फीसदी मैच अपने नाम किए हैं. ये टीम कुल 33 मैच जीत चुकी है. इस बार भारत और श्रीलंका ही मेजबान देश हैं. देखना होगा कि इस बार ये टीमें अपनी घरेलू कंडीशंस का कैसे फायदा उठाती हैं.

पाकिस्तान का है बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में पाकिस्तान का हाल बुरा है. इस टीम ने कुल 30 मैच जीते हैं और उसका जीत प्रतिशत 58.8 है. उससे ऊपर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 30 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका उससे भी ऊपर है, जिसने 32 मैच जीते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत (Win % के साथ)

भारत- 36 जीत (70.6%)
श्रीलंका- 33 जीत (61.1%)
दक्षिण अफ्रीका- 32 जीत (66.7%)
ऑस्ट्रेलिया- 30 जीत (63.8%)
पाकिस्तान- 30 जीत (58.8%)
इंग्लैंड- 28 जीत (56.0%)
वेस्टइंडीज- 25 जीत (55.6%)
न्यूज़ीलैंड- 25 जीत (54.3%)
अफगानिस्तान- 12 जीत (30.0%)
बांग्लादेश- 12 जीत (27.3%)
नीदरलैंड- 10 जीत (38.5%)
ज़िम्बाब्वे- 8 जीत (42.1%)
स्कॉटलैंड- 7 जीत (35.0%)
आयरलैंड- 7 जीत (28.0%)
नामीबिया- 5 जीत (33.3%)
नेपाल- 2 जीत (33.3%)
अमेरिका (USA)- 2 जीत (33.3%)
ओमान- 2 जीत (22.2%)
कनाडा- 1 जीत (33.3%)
हांगकांग- 1 जीत (16.7%)
युगांडा- 1 जीत (25.0%)
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात)- 1 जीत (16.7%)

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 7 बल्लेबाज, शाहिद अफरीदी सबसे फिसड्डी



Source link