T20 World Cup 2026: भारत समेत ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल…Michael Vaughan ने की हैरान करने वाली भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: भारत समेत ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल…Michael Vaughan ने की हैरान करने वाली भविष्यवाणी


T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 की जंग शुरू होने वाली है. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए इस दफा उस पर खिताब बचाने की चुनौती रहेगी. भारत अपने घर में यह टूर्नामेंट खेलने वाली है, इसलिए उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि भारत का सेमीफाइनल तो जरूर खेलेगी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी ये मानते हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना रही है. उन्होंने भारत के अलावा उन तीन टीमों के नाम भी बता दिए हैं, जो इस बार सेमीफाइनल तक का सफर तय करेंगी.

दरअसल, 3 दिन बाद टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होगा. इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन 4 टीमों के नाम बताए, जो इस बार सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. उन्होंने भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम की भविष्यवाणी की है. उन्होंने अपनी इस भविष्यवाणी से इसलिए चौंका दिया, क्योंकि साउथ अफ्रीका का नाम नहीं है, जिसने पिछली बार फाइनल खेला था. इस बार भी अफ्रीकी टीम मजबूत दिख रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि माइकल वॉन की ये भविष्यवाणी कितनी सच होती है.

सेमीफाइनल में कैसे होगी टीमों की एंट्री?

इस बार टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर हो रहा है. ये दोनों ही देश मेजबान हैं. 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच ओपनिंग मैच है. 8 मार्च को फाइनल रखा गया है. कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें 4 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली 2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, फिर उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा. फिर जो भी टीम सुपर-8 में टॉप पर रहेंगी, वो सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया रच पाएगी इतिहास?

माइकल वॉन ने जिस टीम इंडिया का नाम लिया है, वो अगर खिताब जीतने में सफल रही तो इतिहास रचा जाएगा. क्योंकि अब तक कोई भी मेजबान देश खिताब नहीं जीत पाया है. कोई भी चैंपियन टीम खिताब डिफेंड नहीं कर पाई है और कोई भी टीम तीन बार इस ट्रॉफी को अपने घर नहीं ले जा सकी. अब अगर भारत इस बार चैंपियन बना तो ये दोनों रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएंगे, क्योंकि वो अपने घर में खेल रही है और पिछली बार की चैंपियन है. भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही ऐसे देश हैं जिन्होंने ये टूर्नामेंट 2 बार जीता है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: वो 5 टीमें जिन्होंने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच….लिस्ट में पाकिस्तान का है बुरा हाल

 



Source link