Most wickets in T20 World Cup: टी20 विश्व कप का रोमांच शुरू होने वाला है. इसमें अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं. ये टी20 विश्व कप का 10वां एडिशन है. 2007 से लेकर अब तक 9 दफा ये मेगा इवेंट हो चुका है. बल्लेबाजों के इस टी20 फॉर्मेट में कई बॉलर ऐसे रहे, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. हम आपके लिए उन 9 बॉलर्स की लिस्ट लाए हैं, जो टी20 विश्व कप के हर एक एडिशन में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
पहला टी20 विश्व कप 2007 में हुआ था. तब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने सबसे ज्यादा 13 विकेट निकाले थे. आखिरी दफा यानी 2024 में दो गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और फजलहक फारूकी के नाम सबसे ज्यादा 17-17 विकेट दर्ज थे. इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह इकलौते भारतीय बॉलर हैं, जिन्होंने विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकालने का कमाल किया है.
पहले दो सीजन किस बॉलर ने किया था कमाल?
टी20 विश्व कप के पहले दो सीजन एक ही बॉलर का जादू चला था. वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल हैं. जिन्होंने 2007 में 13 जबकि 2009 में भी 13 शिकार किए थे. 2010 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डिर्क नैनिस (Dirk Nannes) ने कमाल किया था, जिन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट निकाले थे.
लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
इस लिस्ट में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंथा मेंडिस, साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा और अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के साथ अर्शदीप सिंह जैसे बॉलर्स के नाम हैं. नीचे सीजन वाइज लिस्ट दी गई है.
टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर स्टार
2007- उमर गुल (पाकिस्तान), 13 विकेट
2009- उमर गुल (पाकिस्तान), 13 विकेट
2010- डिर्क नैनिस (ऑस्ट्रेलिया), 14 विकेट
2012- अजंथा मेंडिस (श्रीलंका), 15 विकेट
2014- इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), 12 विकेट
2016- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), 13 विकेट
2021- वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका), 16 विकेट
2022- वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका), 15 विकेट
2024- फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), 17 विकेट
2024- अर्शदीप सिंह (भारत), 17 विकेट
ये भी पढ़ें: वनडे विश्व कप 2027 में रोहित-विराट को मौका मिलना चाहिए? MS Dhoni ने अपने जवाब से आलोचकों के मुंह कर दिए बंद