भास्कर संवाददाता | विदिशा यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को सर्व सवर्ण समाज ने प्रदर्शन किया। माधवगंज से नीमताल चौराहे तक रैली निकाली गई। रैली के अंत में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम क्षितिज शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें यूजीसी अधिनियम को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। रैली में महिलाओं ने काली साड़ियां पहनकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। उनके हाथों में तख्तियां थीं। वे सबसे आगे चल रही थीं। उनके पीछे पुरुष काले कपड़ों में “काला कानून वापस लो” के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली माधवगंज, तिलक चौक, डंडापुरा, गुलाब वाटिका और बस स्टैंड होते हुए नीमताल चौराहे पर पहुंची। ज्ञापन में यूजीसी अधिनियम और आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों की संवैधानिक समीक्षा की मांग की गई। 9 मार्च तक चलेगा आंदोलन : आंदोलनकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च तक आदेश पर रोक लगाई है, इसलिए आंदोलन इसी अवधि तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने कहा यूजीसी में वर्तमान प्रावधान विवादास्पद है। आगे यह हो सकता है असर जिले में सवर्ण समाज की आबादी का कुल 20 प्रतिशत है। हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि यदि यह यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो वोट बैंकिंग पर असर पड़ सकता है।
Source link