WPL 2026 Final DC-W vs RCB-W: भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार छाया हुआ था, लेकिन इस बीच WPL 2026 में दिल्ली के दबंगो ने ट्रेंड के बीच में धांसू एंट्री की. दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री मारी है. जिसके बाद फैंस के जहन में सबसे बड़ा सवाल होगा आखिर वो क्या गलती है जिसके चलते हर बार दिल्ली के हाथ से ट्रॉफी फिसल जाती है. लगातार 3 बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा, ऐसे में इस टीम को WPL इतिहास का चोकर भी कहें तो गलत नहीं होगा.
जेमिमा के पास दाग हटाने का मौका
दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के पास पिछली 3 हार का दाग मिटाने का गोल्डन चांस होगा. भले जेमिमा पिछली 3 बार कप्तान नहीं थीं, लेकिन हार का गुनहगार उन्हें भी माना गया. तीनों बार फाइनल में जेमिमा के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी. पिछले तीन फाइनल में जेमिमा के बल्ले से महज 9, 0 और 30 रन की पारियां निकली. ऐसे में इस बार बतौर कप्तान अगर वह ट्रॉफी जीत जाती हैं तो पिछली हार के दाग मिट जाएंगे. दो बार टीम को फाइनल में मुंबई ने रौंदा जबकि एक बार आरसीबी ने शिकस्त दी थी.
WPL 2023 Final
पहले बात करें WPL 2023 फाइनल की तो मुंबई के खिलाफ दिल्ली को 7 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था. यहां मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम’पैनिक मोड’ में दिखी. सबसे बड़ी गलती मिडिल ऑर्डर में ही दिखी, टीम की 8 बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हुईं और पूरी टीम 131 पर रुकी. लो स्कोर के चलते गेंदबाज प्रेशर में दिखे और शुरुआत में ही पैनिक सिचुएशन क्रिएट हुई और टीम को हार का सामना करना पड़ा.
WPL 2024 Final
अब बात करते हैं 2024 फाइनल की जहां दिल्ली को आरसीबी ने 8 विकेट से रौंदा. यहां भी वही मिडिल ऑर्डर की समस्या रही क्योंकि ओपनर्स ने 64 रन की पार्टनरशिप से अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन फिर ताश के पत्तों की तरह विकेट गिरे, ‘मिडिल ऑर्डर कोलैप्स’ हार की वजह साबित हुआ. पूरी टीम 113 रन पर सिमटी और आरसीबी ने आसानी से चेज किया.
ये भी पढ़ें.. T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 7 बैटर, शाहिद अफरीदी सबसे आगे
WPL 2025 Final
पिछले साल के फाइनल मुकाबले पर नजर डालें तो एक बार फिर दिल्ली की टीम ने अपनी वीकनेस पर काम नहीं किया. हालांकि, यहां मिडिल ऑर्डर में मरिजान कप ने 40 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन इस बार टॉप ऑर्डर फेल रहा. जेमिमा ने 30 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट खराब रहा और फिर आउट हो गईं. मिसफील्ड ने भी टीम की मुश्किलें खड़ी कर दीं.