अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? ना लगी चोट, ना हुए आउट, मैदान छोड़ वापस क्यों लौटे

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? ना लगी चोट, ना हुए आउट, मैदान छोड़ वापस क्यों लौटे


Last Updated:

Why abhishek sharma Retired Out in Warm Up Match: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 240 रन बनाया. ईशान किशन ने फिफ्टी ठोकी जबकि अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. प्रोटियाज टीम 210 रन ही बना पाई लेकिन इस मैच में अभिषेक का बॉल टाइम ना कर पाना फैंस को चिंता में डाल गया.

Zoom

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? ना लगी चोट, ना हुए आउट, मैदान छोड़ वापस क्यों लौटे

नई दिल्ली. भारत बुधवार (4 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने एकमात्र वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरा. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की. संजू सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया. इससे टूर्नामेंट में उनके खेलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने महज 24 रन बनाए और फिर वो मैदान छोड़कर वापस लौट गए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए और विरोधी टीम को 210 रन पर ही रोक दिया.

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ भारत के लिए ओपनिंग की और मेजबानों को तेज शुरुआत दिलाई. किशन ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया और इसके बाद वो रिटायर्ड आउट होकर वापस लौट गए. तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. 5.4 ओवर में ईशान ने बाहर जाने का फैसला लिया और इसके कुछ ओवर बाद ही अभिषेक शर्म भी मैदान छोड़कर बाहर चले गए. फैंस को ये समझ नहीं आया कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया.

ईशान किशन को रिटायर्ड आउट क्यों किया गया?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में ईशान किशन को रिटायर्ड आउट किया गया. वार्म-अप मैचों में यह आम बात है ताकि ज्यादा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी या गेंदबाजी का अभ्यास मिल सके और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सके.

अभिषेक शर्मा क्यों हुए रिटायर्ड आउट

इस प्रैक्टिस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे. ऐसा बहुत कम होता है कि उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले फिफ्टी ठोक दे और वो 25 रन तक ना पहुंच पाएं. ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला. ईशान ने 20 बॉल पर फिफ्टी ठोकी तो 18 गेंद पर अभिषेक ने सिर्फ 24 रन बनाए थे. 3 चौका और 1 छक्का लगाने के बाद उन्होंने मैदान से वापस लौटने का फैसला कर लिया. अभिषेक बॉल को टाइम नहीं कर पा रहे थे लिहाजा उन्होंने दूसरे बल्लेबाजों को प्रैक्टिस का मौका देना सही समझा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? ना लगी चोट, ना हुए आउट, मैदान छोड़ वापस क्यों लौटे



Source link