Last Updated:
Agriculture News : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. खेती को उन्नत और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी आधुनिक मशीनों पर 40% से 50% तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है. कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय, भोपाल द्वारा यह योजना ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चलाई जा रही है, जहां इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Agriculture News : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. खेती को उन्नत और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी आधुनिक मशीनों पर 40% से 50% तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है. कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय, भोपाल द्वारा यह योजना ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चलाई जा रही है, जहां इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी मशीन की कीमत पर तय होती है. उदाहरण के तौर पर, हैप्पी सीडर मशीन की कीमत लगभग ₹2.60 लाख से ₹2.85 लाख तक होती है, जिस पर किसानों को ₹1.05 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है. इसी तरह, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर भी इसी अनुपात में सब्सिडी दी जाती है.
इस योजना में छोटे, सीमांत और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है. किसान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर से अपने यंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी की सटीक जानकारी ले सकते हैं.
आवेदन के समय किसानों को ₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना होगा.
1. डीडी खुद के बैंक अकाउंट से बनेगा
2. नामांकन जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से
3. निर्धारित राशि से अधिक या कम डीडी स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को ये दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे.
– आधार कार्ड
– मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन हेतु)
– बैंक पासबुक का पहला पेज
– खसरा/खतौनी या B-1 की नकल
– ट्रैक्टर RC (यदि ट्रैक्टर आधारित यंत्र है)
-₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट.
किसान नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं:
1. पोर्टल लिंक: https://farmer.mpdage.org/Home/Index
2. आधार सत्यापन: https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification
3. आवेदन मिलने के बाद लॉटरी प्रणाली से चयन किया जाएगा
4. परिणाम पोर्टल पर ही घोषित होंगे.
MP किसान एप पर जाकर भी किसान आवेदन कर सकते हैं.
डीडी केवल सहायक कृषि यंत्री के नाम से ही बनवाएं
– गलत या अपूर्ण दस्तावेजों से आवेदन रद्द हो सकता है
– लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जानकारी पोर्टल पर ही दी जाएगी
– किसी भी सहायता के लिए अपने जिले के कृषि विभाग या सहायक कृषि यंत्री से संपर्क करें.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें