जबलपुर में 5000 रुपए में मिल रही गोल्ड ज्वेलरी! शादी वालों की टेंशन खत्म

जबलपुर में 5000 रुपए में मिल रही गोल्ड ज्वेलरी! शादी वालों की टेंशन खत्म


Last Updated:

Trending Silver Gold Jewellery: ये ज्वेलरी चांदी की बनी होती है, जिसमें केवल गोल्ड की प्लेटिंग होती है. इन गहनों में 92.5 फीसदी चांदी होती है, जिसमें बाकायदा हॉल मार्किंग होती है. ज्वेलरी में कारीगर सोने की प्लेटिंग इस तरह से करते हैं कि आसानी से इनका कलर नहीं जाता है.

Gold Plated Jewellery Demand. शादी का सीजन शुरू हो चुका है. गोल्ड के दाम आसमान छू रहे हैं और चांदी भी चमक रही है लेकिन ग्राहकों का सपना अब अधूरा नहीं रहेगा क्योंकि चांदी के भाव में अब सोना मिलेगा क्योंकि मार्केट में चांदी का गोल्ड वर्जन का तेजी से चलन शुरू हो गया है, जिसकी डिमांड अचानक से बढ़ गई है. हालांकि यह ज्वेलरी चांदी की होती है लेकिन सोने की तरह दिखाई देती है और दाम भी काफी किफायती होते हैं.

जबलपुर के ज्वेलरी व्यापारी अजीत जैन ने लोकल 18 को बताया कि चांदी की गोल्ड प्लेटिंग ज्वेलरी एक साल पहले ही मार्केट में आ गई थी लेकिन इन ज्वेलरी का इतना चलन नहीं था. सोने के दाम के आसमान छूने के बाद अब मार्केट में गोल्ड प्लेटिंग ज्वेलरी की डिमांड बढ़ गई है. दरअसल गोल्ड प्लेटिंग ज्वेलरी में सोने की पॉलिश होती है, जो आसानी से नहीं जाती है. अब ज्यादातर ग्राहक इसे पसंद कर रहे हैं.

चांदी की होती है ज्वेलरी 
उन्होंने बताया कि ये ज्वेलरी चांदी की होती है, जिसमें सिर्फ गोल्ड की प्लेटिंग होती है. ज्वेलरी में 92.5% चांदी होती है, जिसमें बाकायदा हॉल मार्किंग होती है. ज्वेलरी में कारीगर सोने की प्लेटिंग इस तरीके से करते हैं कि आसानी से इनका कलर नहीं जाता है. गोल्ड प्लेटेड इस ज्वेलरी में मौसम, पसीने, डस्ट और परफ्यूम का असर बिल्कुल नहीं होता है. ज्वेलरी में कुंदन कसाई का काम भी गोल्ड के कारीगरों द्वारा किया जाता है, इसीलिए यह ज्वेलरी बजट फ्रेंडली और सदाबहार ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है. इसे पहनने से सोने वाली ही पूरी फीलिंग आती है.

5000 से ज्वेलरी सेट 
इस ज्वेलरी की शुरुआत महज 5000 रुपये से हो जाती है. 5000 से लेकर 8000 रुपये तक की सुंदर रिंग, 15 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक सेट और हैंड वॉच, 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक के कड़े, बैंड, पेंडेंट और हार नॉर्मल बजट में आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे. इन्हें शादी के सीजन में आसानी से पहना जा सकता है और बतौर गिफ्ट भी दिया जा सकता है. अजीत जैन ने कहा कि चांदी की ये गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी के दाम भी भविष्य में बढ़ेंगे, जिससे ग्राहकों को ही फायदा होगा. फिलहाल ये ज्वेलरी मार्केट में डिमांड में है और सोना न खरीद पाने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

जबलपुर में 5000 रुपए में मिल रही गोल्ड ज्वेलरी! शादी वालों की टेंशन खत्म



Source link