दिन में करता मजदूरी, रात को बनाता था रील: अवैध हथियारों के साथ वीडियो-फोटो पोस्ट की, बोला-लाइक और व्यू के लिए किया – Jabalpur News

दिन में करता मजदूरी, रात को बनाता था रील:  अवैध हथियारों के साथ वीडियो-फोटो पोस्ट की, बोला-लाइक और व्यू के लिए किया – Jabalpur News




खमरिया थाना पुलिस ने ग्राम उमरिया में रहने वाले युवक के पास से अवैध हथियार बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। खास बात यह है कि युवक को रील बनाने का ऐसा चस्का लगा कि दिन में मजदूरी करता था और रात में अवैध हथियार के साथ रील बनाता था। खमरिया पुलिस ने 21 वर्षीय कमलोश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तलवार और एक बाइक के गियर से बना हथियार बरामद किया। दरअसल बुधवार को रांझी सीएसपी सतीष साहू को सूचना मिली कि एक युवक ग्राम उमरिया के लालमाटी क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ मिलकर कभी तलवार तो कभी अन्य हथियारों के साथ वीडियो-फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया करता है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक का नाम कमलेश ठाकुर, पिता संजू गौंड के रूप में पहचान हुई। खमरिया थाने में पदस्थ एसआई अमन नायक ने टीम के साथ कमलेश के घर में दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार किया। छानबीन की तो पुलिस को घर से एक तलवार और बाइक के गियर से बना हथियार मिला। पूछताछ में कमलेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। दिन में काम करता है और रात में समय के अनुसार इस तरह की रील बनाता है। वह यह सब लाइक, व्यू और कमेंट्स पाने के लिए करता था। पिता बोले-सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा था
युवक के पिता संजू गौंड ने बताया कि हम लोग जैसे-तैसे मजदूरी कर हम लोग जी रहे थे…इकलौता लड़का है, वह भी मजदूरी करता था। करीब छह माह पहले बेटे ने सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा और दोस्तों के साथ रहते हुए उसे ना जाने कब इंस्टाग्राम, फेसबुक की लत लग गई। दोस्तों के साथ ना जाने कब उसने यह वीडियो बनाए और पोस्ट कर दिए। युवाओं से लगातार अपील कर रही पुलिस
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जबलपुर पुलिस लगातार सभी युवाओं से अपील कर रही है कि लाइक, व्यू के लिए सोशल मीडिया में कोई भी ऐसी वीडियो, फोटो पोस्ट ना करें, जो कानून के उल्लघंन के दायरे में आती है, इसके बाद भी लगातार युवा गलतियां कर रहे है, लिहाजा अब सख्ती से कार्रवाई करने को पुलिस मजबूर हो गई है। गिरफ्त में आने के बाद माफी मांगी
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कमलेश ने कान पकड़कर मांफी मांगते हुए कहा कि मैंने कुछ दिनों पहले लाइक और व्यू के लिए हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट किए, जिस पर मुझे पछतावा हो रहा है। युवक ने मांफी मांगते हुए यह भी कहा कि अब वह दोबारा इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं करेगा। फिलहाल पुलिस ने कमलेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके इस्टाग्रांम में अपलोड वीडियो को डिलीट करवा दिया है। ये खबर भी पढ़ें… रील के चक्कर में कानून से खिलवाड़:स्कूल फेयरवेल बना शक्ति प्रदर्शन छिंदवाड़ा जिले में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ लगातार खतरनाक होती जा रही है। बाइक से स्टंट करने और तलवार से केक काटने जैसे मामलों के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला परासिया विधानसभा क्षेत्र का है।पूरी खबर पढ़ें



Source link