नकवी की नौटंकी के पीछे था ये चेहरा, आखिरकार सामने आया, ‘नापाक प्लान’ बताया

नकवी की नौटंकी के पीछे था ये चेहरा, आखिरकार सामने आया, ‘नापाक प्लान’ बताया


Last Updated:

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि बांग्लादेश के समर्थन के लिए यह ‘सोच समझकर’ लिया गया फैसला है. साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट पहले ये भी कह चुका है कि नॉकआउट में अगर भारत के साथ खेलना होगा तो ये फैसला सरकार से पूछकर लिया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कराची: भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीमा पर माहौल इस वक्त थोड़े शांत हो, लेकिन मैदान पर तनानती अपने चरम पर है. सात फरवरी से भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. मगर लड़ाई बीते एक महीने से जारी है. पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला अपना मैच नहीं खेलेगी. जिसके बाद अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पहली प्रतिक्रिया आई है.

पाकिस्तान ने पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया. शरीफ ने यहां सरकार की एक बैठक के बाद कहा:

हमने टी-20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने सोच समझकर यह रूख अपनाया है और हम पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ हैं. मुझे लगता है कि यह बिलकुल सही फैसला है.

नॉकआउट में भारत से खेलने पर पाकिस्तान सरकार लेगी फैसला
आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेताया है कि यह ‘हाई प्रोफाइल’ मैच नहीं खेलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. पाकिस्तानी टीम बाकी लीग मैच खेलने कोलंबो पहुंच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कह चुका है कि भारत का सामना अगर नॉकआउट चरण में होता है तो वह सरकार की सलाह पर अमल करेगा.

मुस्ताफिजुर को IPL से हटाने के बाद बिगड़ा माहौल
तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. भारतीय बोर्ड ने कारण नहीं बताया, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच यह फैसला लिया गया. इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया था. माहौल बिगड़ने की शुरुआत यही से हुई थी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

नकवी की नौटंकी के पीछे था ये चेहरा, आखिरकार सामने आया, ‘नापाक प्लान’ बताया



Source link