पहले मेंटली, फिर इमोशनली बनाते शिकार… जानें क्या है ग्रूमिंग नेटवर्क? उज्जैन की लड़की बनीं शिकार

पहले मेंटली, फिर इमोशनली बनाते शिकार… जानें क्या है ग्रूमिंग नेटवर्क? उज्जैन की लड़की बनीं शिकार


Last Updated:

Ujjain News: एमपी के उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी. लेकिन पुलिस ने उसे इंदौर से सुरक्षित बरामद किया. बताया जा रहा है कि लड़की एक नाबालिग लड़के के संपर्क में थी और उसके परिजनों के यहां ठहराई गई थी.

Zoom

Grooming Network: उज्जैन से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने को लेकर चिंता जताई जा रही है. इस घटना उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की है, जहां दो दिन पहले लड़की घर से लापता हो गई थी. पुलिस ने जांच के बाद उसे इंदौर से सुरक्षित बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, लड़की एक नाबालिग लड़के के संपर्क में थी और उसे उसके परिजनों के यहां ठहराया गया था. बरामदगी के समय लड़की मुस्लिम परिधान में थी. इस मामले पर हिंदू जागरण मंच ने गंभीर आरोप लगाए हैं. संगठन के मुताबिक, यह घटना सुनियोजित तरीके से की गई ग्रूमिंग से जुड़ी हो सकती है. उनके अनुसार, लड़की को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रभावित किया जा रहा था और उसे योजना के तहत तरीके से उज्जैन से बाहर ले जाया गया.

ग्रूमिंग नेटवर्क क्या होता है?
ग्रूमिंग नेटवर्क एक ऐसा तरीका है, जिसमें नाबालिग को धीरे-धीरे मेंटली और इमोशनली रूप से प्रभावित किया जाता है. इसमें बच्चे का भरोसा जीतने के लिए भावनात्मक सहारा दिया जाता है और परिवार या समाज से दूरी बनाई जाती है. इसके बाद नाबालिग पर कंट्रोल और शोषण की स्थिति पैदा की जाती है.

पुलिस ने लड़की को बरामद किया
पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नाबालिग की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ पर कोई खतरा न रहे. इस घटना ने उज्जैन में बाल सुरक्षा और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन ग्रूमिंग के खतरों पर चिंता बढ़ा दी है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पहले मेंटली, फिर इमोशनली बनाते शिकार… जानें क्या है ग्रूमिंग नेटवर्क?



Source link