Last Updated:
Pakistan vs Ireland warm-up match abandoned: पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया है. इसकी वजह से टूर्नामेंट में विवाद बढ़ गया है.आईसीसी ने इसको लेकर पीसीबी को चेतावनी दी है. टूर्नामेंट से पहले खेला जाने वाला पाकिस्तान का आयरलैंड के साथ वार्म अप मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा.
पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच बारिश की वजह से रद्द
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ना खेलने का फैसला लेकर पाकिस्तान सरकार ने उनकी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टूर्नामेंट में उतरने से पहले ही टीम के पहले दौर से बाहर होने के समीकरण बन रहे हैं. इसका एक कारण पाकिस्तान की टीम के पहले वार्म अप मैच में देखने को मिल गया. ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ पाकिस्तान को रखा गया है. टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होना है.
पाकिस्तान और आयरलैंड के लिए बड़ा झटका है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनका वार्म-अप मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. आईसीसी ने इसके रद्द होने की जानकारी फैंस को दी. मुकाबले में एक भी बॉल नहीं खेला जा सका क्योंकि बारिश के कारण दोनों टीमें मैदान पर नहीं उतर सकीं. कोलंबो में हालात नहीं सुधरने पर अधिकारियों ने मुकाबला रद्द का फैसला किया. यह दोनों देशों के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एकमात्र मैच था.
हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. बल्लेबाजों और स्पिनरों ने लाहौर की धीमी और टर्निंग पिचों पर शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका में भी ऐसी ही परिस्थितियां और पिचें रहने की उम्मीद है, जहां पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच खेलेगी. 15 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मुकाबला को लेकर संकट के बादल छाए हुए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी आईसीसी को नहीं दी है.
पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के लिए कहा है. इसे लेकर आईसीसी ने पीसीबी को चेतावनी जारी दे चुका है. ताजा विवाद को खत्म करने के लिए बैक चैनल डिप्लोमेसी शुरू हो गई है. पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया ग्रुप ए में हैं, जबकि आयरलैंड ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ शामिल है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें