मंत्री की धमकी-कार्यक्रम में नहीं आईं… लाड़ली-बहनों के नाम कटेंगे: सीहोर में करण सिंह ने कहा–CEO को कहकर रिपोर्ट भिजवाऊंगा – Sehore News

मंत्री की धमकी-कार्यक्रम में नहीं आईं… लाड़ली-बहनों के नाम कटेंगे:  सीहोर में करण सिंह ने कहा–CEO को कहकर रिपोर्ट भिजवाऊंगा – Sehore News


सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने लाड़ली बहनों को लेकर यह बयान दिया।

सीहोर जिले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धामंदा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली-बहना योजना की लाभार्थियों को चेतावनी दी कि यदि वे कार्य

.

मंत्री वर्मा का यह बयान नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सामने आया। उन्होंने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि दी जा रही है, इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बेहद कम रहती है।

सीहोर में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री करण सिंह वर्मा।

एक दिन सभी बहनों को बुलाएंगे मंत्री ने मंच से कहा कि वे सीईओ से बात कर एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, तो उनकी रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं को इस तरह की कोई आर्थिक सहायता मिलती थी या नहीं।

धामंदा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

धामंदा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पीएम दिल्ली से भेज रहे गेहूं मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं और किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन लोग सरकार की योजनाओं की अहमियत नहीं समझ पा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपए की लागत से बने नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।

यह खबर भी पढ़ें

ढाई साल में 5.70 लाख घटी लाड़ली बहनों की संख्या

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई साल के अंतराल में 5 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। अब इस योजना में पात्र महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार ही रह गई है। पढ़ें पूरी खबर



Source link