मुंबई में पंड्या के छक्कों ने गोवा में जीता ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दिल

मुंबई में पंड्या के छक्कों ने गोवा में जीता ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दिल


Last Updated:

hardik pandya no1 player: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहाकि  इस समय हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं और वैश्विक स्तर पर वह मेरी नंबर-वन पसंद होंगे. क्लार्क इन दिनों गोवा में खेली जा रही लीजेंड्स लीग की कमेंट्री के लिए भारत में हैं.  

Zoom

हार्दिक पंड्या को माइकल क्लार्क मानते है टी-20 का नंबर 1 खिलाड़ी

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा  की चर्चा हर तरफ हो रही है पर एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो बिना किसी शोर शराबे के अपना काम कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 10 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी की भले ही फैंस चर्चा कम कर रहे हो पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स उसको दुनिया का सबसे बड़ा टी20 खिलाड़ी मान रहे है. बात कर रहे है हार्दिक पंड्या की.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहाकि  इस समय हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं और वैश्विक स्तर पर वह मेरी नंबर-वन पसंद होंगे. क्लार्क इन दिनों गोवा में खेली जा रही लीजेंड्स लीग की कमेंट्री के लिए भारत में हैं.

हार्दिक हैं टीम के हीरो 

भारतीय टीम पर बात करते हुए माइकल ने बिना किसी हिचकिचाहट के हार्दिक पांड्या को अपना सबसे मूल्यवान खिलाड़ी बताया. अगर आज मुझसे टी20 फॉर्मेट के लिए दुनिया के किसी एक खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा जाए, तो मैं हार्दिक पांड्या को चुनूंगा.  उन्होंने कहा वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग  तीनों से मैच जिता सकते हैं.  उन्होंने इन परिस्थितियों में महारत हासिल की है और भारत के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं.

नॉन प्लेइंग कप्तान है हार्दिक 

बैटिंग बॉलिंग के बीच में जिस बात पर बहुत कम चर्चा होती है, वह है उनकी रणनीतिक समझ. हार्दिक एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं और भले ही वह टीम के कप्तान न हों, लेकिन एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वह निश्चित रूप से कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपने सुझाव दे सकते हैं.  इसलिए माइकल क्लार्क  यह साफ तौर पर मानते है कि   टी20 क्रिकेट में हार्दिक मेरे go-to खिलाड़ी हैं और इस समय दुनिया की सभी टीमों में मेरी नंबर-वन पसंद हैं.

भारत मजबूत दावेदार पर …

आस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने माना कि  इस समय भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है पर  उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है वे सबसे अच्छी टीम हैं, लेकिन वर्ल्ड कप बिल्कुल अलग तरह की प्रतियोगिता होती है इसका फॉर्मेट अजीब नतीजों को जन्म दे सकता है भले ही भारत फेवरेट हो, लेकिन आपको मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना और जीत हासिल करनी होती है.  पांच-छह बहुत मजबूत टीमें हैं, लेकिन हां मैं कहूंगा कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार है.

homecricket

मुंबई में पंड्या के छक्कों ने गोवा में जीता ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दिल



Source link