लिफ्ट देने के बहाने चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार: सीधी में पुलिस ने 12.47 लाख रुपए का सामान जब्त किया, तीन आरोपी पकड़ाए – Sidhi News

लिफ्ट देने के बहाने चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार:  सीधी में पुलिस ने 12.47 लाख रुपए का सामान जब्त किया, तीन आरोपी पकड़ाए – Sidhi News


लिफ्ट देने के बहाने चोरी करने वाला गिरोह का सीधी पुलिस ने खुलासा किया है।

सीधी जिले में कोतवाली पुलिस ने ‘लिफ्ट’ के बहाने बुजुर्गों से चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकद, मोबाइल फोन और बोलेरो वाहन सहित कुल 12.47 लाख रुपये का सा

.

मदद के बहाने गाड़ी में बैठाकर करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे बुजुर्गों को निशाना बनाता था। आरोपी मदद और लिफ्ट देने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाते और रास्ते में चालाकी से नकदी या कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

बुजुर्ग के बैग से चुराए थे 50 हजार रुपए

गिरोह की वारदात 3 फरवरी 2026 को सामने आई। शिकायतकर्ता लालबहादुर सिंह बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। बोलेरो सवार तीन युवकों ने उन्हें बस स्टैंड छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया।

रास्ते में आरोपियों ने “दरवाजा ठीक से बंद नहीं है” कहकर बुजुर्ग को बातों में उलझाया और इसी दौरान नोटों से भरे बैग की चेन खोलकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ दूरी पर उन्हें गाड़ी से उतारकर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और सामान जब्त कर लिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी आदतन अपराधी

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि तीनों आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ लाला यादव (26), निवासी बाणगंगा, रीवा, सुधीश यादव (21), निवासी बाणगंगा, रीवा और दुर्गेश शर्मा (32), निवासी रामगढ़, जिला मैहर के रूप में हुई है।

आरोपियों से नकद, मोबाइल और बोलेरो जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 हजार रुपए नकद, चोरी के पैसों से खरीदा गया 14 हजार रुपए का मोबाइल और करीब 12 लाख रुपए कीमत की बोलेरो जब्त की है।

पुलिस ने बुजुर्गों से अपील की है कि अनजान लोगों की गाड़ी में बैठने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link