विश्व कप से ठीक पहले ईशान ने बिगाड़ा संजू का खेल…पूर्व खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विश्व कप से ठीक पहले ईशान ने बिगाड़ा संजू का खेल…पूर्व खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा


टी20 विश्व कप शुरु होने में अब महज 48 घंटों का समय शेष है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 1 महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का टीमें बेसबरी से इंतजार कर रही हैं.इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग ले रही हैं. वहीं, एशिया की 8 टीमें शामिल हैं. हालांकि, संजू सैमसन के फॉर्म में ना होना टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय था. इसी बीच कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म अप मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को अभीषेक शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रुप में मैदान पर भेजा था. जिससे एक चीज तो लगभग साफ हो गई है कि आगमी विश्व कप के दौरान अभिषेक शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रुप में ईशान किशन मैदान पर होंगे. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस पूरे मामले पर अपनी पंसद को उजागर किया है.

किशन की तूफानी पारी
आकाश चोपड़ा ने इस पूरे मामले पर टीम इंडिया की सलामी जोड़ी की तस्वीर को साफ कर दिया है. उनका मानना है कि संजू सैमसन बतौर ओपनर काफी पीछे रह गए हैं. वहीं, किशन ने अपनी शानदार पारियों की बदौलत अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कंफर्म कर दिया की अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ही पारी की शुरुआत करेंगे. अचानक से इस मामले के हाईलाइट होने की वजह कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन की तूफानी पारी है.

‘अब नहीं मिलेगी जगह’
इसके बाद आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘निश्चित ही मेरा मतलब है कि किशन ने अपनी बैटिंग पोजिशन को लॉक कर लिया है . या फिर यूं कहें टीम में अपनी बैटिंग पोजिशन को फिक्स कर लिया है. सैमसन एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कि प्लेइंग11 में शामिल नहीं होंगे. उन्हें  जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने के लिए किसी भी जगह भेजा जा सकता है. कोई चोटिल होता है या किसी को बुखार होता है या फिर किसी की फॉर्म खराब हो सकती है. फिर चाहे उन्हें मौका मिल जाए बाकी तो मुश्किल ही समझिए. उन्हें अप उनकी नेचुरल जगह पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा. ऐसे में उनके पास आज मौका था और अगर वह आज रन बना लेता फिर भी ठीक था. लेकिन वह आज भी नाकाम रहे. ‘

Add Zee News as a Preferred Source


सैमसन की परफॉर्मेंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की सीरीज में सैमसन का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था.वह एक भी मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे.सीरीज में खेले गए पाचों मुकाबलों को मिलाकर भी वह 50 रन नहीं बना सके थे और पूरी तरह से फ्लॉप रहे. ऐसे में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में अपनी जगह तो खोई. इसके साथ में बतौर खिलाड़ी भी उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: फाइनल में भी भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान? कप्तान सलमान ने दिया चौंकाने वाला जवाब, अलापा बांग्लादेश का राग



Source link