आरसीबी फिर बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया

आरसीबी फिर बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया


Last Updated:

RCB vs DC final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया है. आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. मंधाना ने 87 रन बनाए जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पा…और पढ़ें

Zoom

आरसीबी बनाम डीसी महिला प्रीमियर लीग फाइनल लाइव अपडेट्स.

नई दिल्ली.  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्य को छह विकेट से हराकर दूसरी बार महिला आईपीएल खिताब जीत लिया. इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी.

दिल्ली कैपिटल्स इस प्लेइंंग इलेवन के साथ उतरी है: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

जॉर्जिया वॉल 79 रन बनाकर आउट, आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

आरसीबी ने जॉर्जिया वॉल का विकेट गंवा दिया है. वॉल ने 57 गेंदों पर 79 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के नजदीक पहुंचाया. उन्हें मिन्नू मनी की गेंद पर शेफाली वर्मा ने कैच किया. आरसीबी ने 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं.

मंधाना- जॉर्जिया वॉल के अर्धशतक, आरसीबी का स्कोर 124ध/1

कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल अर्धशतक जड़कर डटी हुई हैं.आरसीबी ने 12 ओवर में एक विकेट पर 124 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए अब 48 गेंदों पर 80 रन की दरकार है.

ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट, आरसीबी का पहला विकेट गिरा, स्कोर 43/1

आरसीबी ने ओपनर ग्रेस हैरिस का विकेट जल्द गंवा दिया. हैरिस को 9 के निजी स्कोर पर चिनेल हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जोड़ी मोर्चे पर है. आरसीबी ने 5 ओवर में एक विकेट पर 43-रन बना लिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट पर 203 रन बनाए

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर नाबाद 57 रन की पारी खेली. चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली. लिजेल ली ने 37 रन का योगदान दिया. लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली.

जेमिमा रोड्रिग्स का 32 गेंद पर पचासा, दिल्ली का स्कोर 140/2

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की.जेमिमा ने इस दौरान सात चौके जड़े. दूसरे छोर से लॉरा वोल्ड्वार्ट उनका साथ निभा रही हैं. दिल्ली ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के 2 विकेट गिरे, शेफाली के बाद लिजेल ली भी आउट

दिल्ली कैपिटल्स को झटके पर झटका लगा है. टीमन ने 9 ओवर में 83 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं वहीं लिजेल ली को डी क्लर्क ने 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

शेफाली- लिजेल ली की ओपनिंग जोड़ी ने 5 ओवर में 36 रन जोड़े

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं. लिजेल ली 22 और शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आरसीबी को पहले विकेट की तलाश है.

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.  दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लीग स्टेज पर शानदार प्रदर्शन करती आई हैं. फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है.





Source link