क्या डीडी स्पोर्ट्स पर दिखेंगे T20 WC के मैच, कैसे देखें फ्री में मुकाबला

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर दिखेंगे T20 WC के मैच, कैसे देखें फ्री में मुकाबला


Last Updated:

ICC T20 World Cup Matches Free Live Telecast: भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले विश्व कप मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला किया है. जब दोनों टीमें क्रिकेट ग्राउंड पर आमने सामने होती हैं तो मुकाबला दोनों टीमों के अलावा दो देशों के फैंस के बीच भी देखने को मिलता है.दोनों देशों के लोग अपनी टीम को हारते हुए देखना नहीं चाहते. भारतीय टीम को लीग स्टेज पर चार मैच खेलने हैं.

Zoom

टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं लाइव.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका दोनों मिलकर कर रहे हैं. भारतीय टीम के ग्रुप में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें हैं. टीम इंडिया शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और पाकिस्तान को 15 फरवरी को श्रीलंका में खेलना है. लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच में नहीं उतरने का फैसला लिया है. हालांकि आईसीसी के पास अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान ड्रामा कर रहा है और वह भारत के खिलाफ ऐन समय पर अपनी टीम उतारने का ऐलान करेगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेंगी.

टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो तो रोमांच की पराकाष्ठा चरम पर होती है. इस मुकाबले का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. लेकिन फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या इस मैच को उन्हें फ्री में देखने को मिल सकता है.तो इसका जवाब है, हां. इस सुपरहिट मुकाबले को आप फ्री में घर में बैठे अपने टेलीविजन स्क्रीन पर देख सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं लाइव.

लोग ये भी जानने को उत्सुक हैं कि क्या भारत और पाकिस्तान मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स,डीडी फ्री डिश और दूरदर्शन नेशनल टीवी पर होगा? तो इसका जवाब है हां. फैंस इस मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. इसका सीधा प्रसारण इस चैनल पर भी किया जाएगा. यहां ध्याना देना होगा कि डीडी स्पोर्ट्स एचडी सिर्फ उन मैचों को टेलीकास्ट करेगा जिसमें भारतीय टीम खेल रही हो. मतलब साफ है कि भारत वाले मैचों को इस चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है. जिनके पास डीडी फ्री डिश है वो यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैच देख सकते हैं.

मोबाइल यूजर्स टी20 वलर्ड कप के मुकाबले जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. जो वर्टिकल लाइव फीड लेकर आएगा. इसपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी. टीवी और डिजिटल के अलावा रेडियो के श्रोताओं के लिए भी आकाशवाणी यानी ऑल इंडिया रेडियो पर भी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों की लाइव कमेंट्री होगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर दिखेंगे T20 WC के मैच, कैसे देखें फ्री में मुकाबला



Source link