खेलेंगे या नहीं.. IND vs PAK बवाल पर कप्तान सूर्या की दो टूक, कहा- हमारा माइंडसेट क्लियर है..

खेलेंगे या नहीं.. IND vs PAK बवाल पर कप्तान सूर्या की दो टूक, कहा- हमारा माइंडसेट क्लियर है..


IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ घंटों में होने को है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपना रुख साफ कर दिया है. पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मुकाबले में बॉयकॉट की पुष्टि 5 फरवरी को एक बयान में कर दी. हाल ही में पाकिस्तान सरकार का भी रुख देखने को मिला था. 

ICC का नहीं आया रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही न्यूट्रल वेन्यू पर भारत के साथ आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर चुका है. अब अचानक पलटी मारना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भारी नुकसान होगा. पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला बिना किसी ड्रामे के खेला, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में बखेड़ा खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान महज बांग्लादेश से भाईचारा दिखाने के लिए नखरे दिखा रहा है. इसके बाद भी फिलहाल आईसीसी की तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढे़ं.. अभिषेक की आड़ में ‘मास्टरस्ट्रोक’.. T20 WC में टीम इंडिया का घायल शेर मचाएगा कोहराम

क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चल रही अनिश्चितता पर रिएक्ट किया और कहा, ‘माइंडसेट क्लियर है हमने खेलने से मना नहीं किया है. उधर से मना किया गया है। ICC ने फिक्स्चर दिया है. हमारी फ्लाइट कोलंबो की बुक है, हम तो जा रहे हैं. बाकी देख लेंगे.’ इससे पहले दिन में, सलमान अली आगा ने कहा था कि वे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तानी सरकार के निर्देश का पालन करेंगे.

सलमान अली आगा ने भी तोड़ी थी चुप्पी 

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मुद्दे पर कहा था, ‘भारत का मैच हमारे कंट्रोल में नहीं है. यह सरकार का फैसला है, और हम उसका सम्मान करते हैं. वे जो भी कहेंगे, हम वही करेंगे और फिर, हमारे पास तीन और मैच हैं, और हम उनके लिए बहुत उत्साहित हैं. अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके साथ खेलना है तो हमें उनके पास वापस जाना होगा और उनकी सलाह पर काम करना होगा.’



Source link