ग्वालियर में व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से धोखाधड़ी: कंपनी ने बतौर सिक्योरिटी जमा कराए थे 12 लाख रुपए, नहीं लौटाए – Gwalior News

ग्वालियर में व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष से धोखाधड़ी:  कंपनी ने बतौर सिक्योरिटी जमा कराए थे 12 लाख रुपए, नहीं लौटाए – Gwalior News




ग्वालियर में नया बाजार व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पूर्व अध्यक्ष बाहर की कंपनी से सामान खरीदते थे और इसके लिए उन्होंने लाखों रुपए सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराए थे। कंपनी ने बीच में ही अनुबंध खत्म कर दिया और सामान भेजना बंद करके सिक्योरिटी के रूप में जमा की गई राशि हड़प ली। मामला 2018 से 2021 के बीच का है और जब कंपनी ने राशि वापस नहीं की तो न्यायालय में आवेदन दिया गया। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद बुधवार को कंपू थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला कायम कर लिया। कंपनी बाहर की है और इसके प्रबंधन में शामिल लोग बनारस, मुम्बई और कोलकाता के बताए गए हैं। शहर के महाराणा प्रताप नगर (एमपी नगर) निवासी विजय जाजू पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद जाजू व्यवसायी हैं। नया बाजार कंपू से अपना व्यवसाय संचालित करते हैं। विजय जाजू ने अप्रैल 2018 में उत्तरप्रदेश की कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड से सामान खरीदने के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध होने के बाद कंपनी के मैनेजमेंट ने विजय जाजू से सिक्योरिटी जमा करने के लिए कहा। करीब 12 लाख रुपए उन्होंने बतौर सिक्योरिटी जमा करा दिए। जितना सामान आता उतने का भुगतान विजय जाजू कर देते थे। इसी बीच कंपनी ने बिना बताए अनुबंध समाप्त कर दिया और सिक्योरिटी के तौर पर जमा किए गए 12 लाख रुपए हड़प लिए। विजय जाजू ने रुपए वापस करने के लिए कहा तो कंपनी प्रबंधन उल्टे-सीधे बहाने बनाने लगा। वर्ष 2021 तक मामला झूलता ही रहा। पुलिस से मदद नहीं मिली तो कोर्ट की शरण ली
जब कई सालों तक विजय जाजू को सिक्योरिटी के रूप में जमा कराई राशि जब वापस नहीं मिली तो उन्होंने न्यायालय में परिवाद लगाया। न्यायालय में सुनवाई के बाद वहां से कंपू थाने की पुलिस को आदेश दिएया गया कि वह कंपनी व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला कायम करे। आदेश मिलते ही पुलिस ने विजय अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी तथा प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के लेखाधिकारी मनीष सिंह के खिलाफ धोधाधड़ी का मामला कायम कर लिया है। जांच की जा रही है
इस मामले में टीआई कंपू अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि विजय जाजू नया बाजार संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं और प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड से सामान खरीदने के एवज में सिक्योरिटी राशि जमा कराई थी। कंपनी द्वारा बीच में ही अनुबंध समाप्त कर राशि वापस नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर मामला कायम कर लिया है और जांच कर रहे हैं।



Source link