चंबल में भास्कर इंपैक्ट, टीम ने अवैध रेत नष्ट की: 12 जेसीबी से खोदी गईं 17 हजार ट्रॉली रेत; 3 दिन में 3 करोड़ 40 लाख की रेत को ठिकाने लगाया – Morena News

चंबल में भास्कर इंपैक्ट, टीम ने अवैध रेत नष्ट की:  12 जेसीबी से खोदी गईं 17 हजार ट्रॉली रेत; 3 दिन में 3 करोड़ 40 लाख की रेत को ठिकाने लगाया – Morena News




चंबल राजघाट पर भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। टास्क फोर्स ने बुधवार को दोपहर 1 बजे तक करीब 2 हजार ट्रॉली अवैध डंप रेत को नष्ट कर दिया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। अब तक कुल 3 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक की रेत नष्ट की जा चुकी है। मौके पर 12 जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही हैं। चंबल राजघाट पर रेत माफिया ने बड़े स्तर पर नदी से रेत निकालकर ऊपर भंडारण कर रखा था। इसी भंडारण को नष्ट करने के लिए जिला टास्क फोर्स, राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। तीसरे दिन भी सुबह 6 बजे से 12 जेसीबी मशीनें लगाकर डंप रेत को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। 3 दिन में 15 हजार ट्रॉली से ज्यादा रेत नष्ट टास्क फोर्स द्वारा चंबल नदी राजघाट पर अवैध रेत भंडारण पर यह कार्रवाई लगातार तीसरे दिन जारी है। प्रशासन अब तक 15 हजार ट्रॉली से अधिक डंप रेत नष्ट कर चुका है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए थी। आज दोपहर तक 2 हजार ट्रॉली और नष्ट की गई। यह कार्रवाई शाम तक जारी रहेगी, जिससे नष्ट की गई रेत का आंकड़ा और बढ़ेगा। कुल 3.40 करोड़ की रेत नष्ट हुई वन विभाग देवरी अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आज तीसरे दिन टास्क फोर्स के द्वारा डंप रेत पर कार्रवाई की जा रही है। दोपहर एक बजे तक डंप रेत पर कार्रवाई करते हुए दो हजार ट्रॉली रेत को नष्ट किया गया है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। अभी तक कुल तीन करोड़ 40 लाख रुपए की रेत नष्ट की जा चुकी है।



Source link