Last Updated:
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दो माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय घेरा. कचरा उठना बंद, संक्रमण का खतरे का डर हो गया है. नल चालकों ने भी चेतावनी दी है. जानें पूरा मामला…
सांकेतिक.
Chhindwara News: छिंदवाड़ा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया. दो माह से वेतन नहीं मिलने और तीसरा माह शुरू हो जाने के विरोध में कर्मचारियों ने निगम आयुक्त सीपी राय के केबिन के सामने एक घंटे तक नारेबाजी की. वहीं, कांग्रे पार्षद भी उनके साथ थे. उन्होंने भी ज्ञापन सौंपा.
कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार दो महीने का वेतन अटका हुआ है. कई परिवारों में राशन तक का संकट पैदा हो गया है. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा, “वेतन दो, नहीं तो काम बंद.” इस हड़ताल के चलते पूरे शहर में कचरा नहीं उठ रहा है. घर-घर कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी नहीं निकलीं. सड़कों पर गंदगी का ढेर लग गया है.
नल चालकों ने भी दे दी धमकी
संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है. निगम आयुक्त सीपी राय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वेतन जारी कर दिया गया है और जल्द ही खातों में पहुंच जाएगा. लेकिन, कर्मचारियों का कहना है कि अब तक एक रुपया भी नहीं आया. इसी बीच नल चालकों ने भी शुक्रवार से हड़ताल की चेतावनी दी है. उनका भी कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिला. अगर हड़ताल हुई तो शहर की जल सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है.
कांग्रेस पार्षद दल ने ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने निगम में ज्ञापन सौंपकर चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि सरकार से दिलाने, विकास कार्य पूरे करने और चुंगी राशि की स्थायी व्यवस्था की मांग की. निगम की नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े ने महापौर पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने विकास के नाम पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा का साथ दिया, लेकिन शहर की हालत बदतर होती जा रही है. इस मौके पर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, विधायक प्रतिनिधि प्रबल सक्सेना, कांग्रेस पार्षद और अन्य नेता मौजूद रहे. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में वेतन नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें