पुलिस ने चली ऐसी चाल, शातिर माफिया की निकल गई सारी हेकड़ी, भागा-भागा पहुंचा थाना

पुलिस ने चली ऐसी चाल, शातिर माफिया की निकल गई सारी हेकड़ी, भागा-भागा पहुंचा थाना


Last Updated:

MP Police One Rupee Reward: नरसिंहपुर पुलिस की अनोखी रणनीति ने शराब तस्करी के एक शातिर माफिया को घुटनों पर ला दिया. एक महीने से फरार आरोपी पर पुलिस ने सिर्फ 1 रुपए का इनाम घोषित किया, जिससे उस पर सामाजिक और मानसिक दबाव बना. वह समाज में बदनामी के डर से खुद थाने पहुंच गया. यह मामला करेली थाना क्षेत्र से जुड़ा है. नरसिंहपुर पुलिस की यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Zoom

आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया.

राहुल मेहरा/नरसिंहपुर.  पुलिस से पंगा लेना आखिर एक शातिर माफिया को महंगा पड़ गया. पुलिस की अनोखी और सख्त रणनीति ने आखिरकार शराब तस्करी के एक शातिर माफिया को घुटनों पर ला दिया. एक महीने से फरार चल रहे इस आरोपी पर पुलिस ने महज 1 रुपये का प्रतीकात्मक इनाम घोषित कर उसकी असली हैसियत समाज के सामने उजागर कर दी. नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह चार महीने पहले ही शराब तस्करी के मामले में जेल से बाहर आया था, लेकिन रिहाई के बाद फिर से उसी अवैध धंधे में जुट गया.

कानून को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए उठाया गया यह कदम कारगर साबित हुआ और सामाजिक बदनामी के डर से 1 रुपये का इनामी यह आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया. इसके बाद नरसिंहपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया.

पहले ये पोस्टर देखिए…

क्या है मामला?
यह पूरा मामला करेली थाना से जुड़ा हुआ है. इस केस में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था. 9 जनवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक थार वाहन से 44 पेटी अवैध शराब और 2200 पाव बरामद किए थे. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिफ्तार किया था, जिसमें सुरेन्द्र लोधी और सलीम खान शामिल थे,लेकिन अवैध शराब नेटवर्क का मुख्य सरगना धनराज लोधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

 पुलिस ने रखा इनाम
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए 1 रुपए का इनाम रखा. पुलिस का उम्मीद थी कि इस अनोखे इनाम की वजह से आरोपी पर सामाजिक और मानसिक दबाव बनेगा और वह जल्द पुलिस की पकड़ में आएगा. बिल्कुल ऐसा ही हुआ. आरोपी खुद चलकर थाने पहुंच गया. नरसिंहपुर पुलिस का यह कदम भले ही अजीब लगे, लेकिन फिलहाल यह रणनीति लोगों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पुलिस ने चली ऐसी चाल, शातिर माफिया की निकल गई हेकड़ी, भागा-भागा पहुंचा थाने



Source link