फसाद की जड़ मुस्तफिजुर को पाकिस्तान ने दिया 7 करोड़ का फटका

फसाद की जड़ मुस्तफिजुर को पाकिस्तान ने दिया 7 करोड़ का फटका


Last Updated:

Mustafizur Rahman get psl contract: 9.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस तरह मुस्तफिज़ुर आईपीएल इतिहास में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अब वो 7 करोड़ कम की कीमत में पीएसएल में खेलते नजर आएंगे.

Zoom

पाकिस्तान ने लगाई मुस्कफिजुर रहमान को चपत,7 करोड़ के घाटे में खेलेंगे PSL

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप से जुड़े हर फसाद की जड़ बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान की जेब अब 7.12 करोड़ रुपये हल्की हो गई है. 16 दिसंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए 9.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस तरह मुस्तफिज़ुर आईपीएल इतिहास में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. करीब दो हफ्ते बाद, 3 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्तफिज़ुर को अपनी टीम से रिलीज़ कर दे.

यही वह पहला डोमिनो साबित हुआ, जिसके गिरते ही पिछले एक महीने में विश्व क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया. मुस्तफिज़ुर की रिहाई का सीधा असर यह हुआ कि बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस ले लिया, और अब उसी कड़ी में पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार कर दिया है.

7 करोड़ के नुकसान पर पीएसएल में खेलेंगे मुस्तफिज़ुर

इन तमाम घटनाओं के बीच, मुस्तफिज़ुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइज़ी लाहौर कलंदर्स के साथ करार कर लिया है. तीन बार की चैंपियन रह चुकी इस टीम के लिए पहले भी खेल चुके मुस्तफिज़ुर मई में एक बार फिर पाकिस्तान लौटेंगे. लाहौर कलंदर्स ने उन्हें पीएसएल 2026 के लिए डायरेक्ट साइनिंग के तौर पर 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 2.08 करोड़ भारतीय रुपये) में शामिल किया है. मुस्तफिज़ुर को पहली बार कलंदर्स ने 2016 में चुना था, लेकिन कंधे की चोट के चलते वह उस सीज़न में नहीं खेल सके थे. इसके बाद 2018 में उन्होंने वापसी की और 5 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए.

लाहौर कलंदर्स है गदगद

लाहौर कलंदर्स के मालिक ने कहा कि एक बार कलंदर, तो हमेशा कलंदर मुस्तफिज़ुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं; वह हमारे भाई हैं, हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं, जो कभी हमसे दूर नहीं गए. उन्हें दोबारा ड्रेसिंग रूम में देखकर हम बेहद खुश हैं. उनका टैलेंट, अनुभव और समर्पण हमारे लिए अमूल्य होगा, खासकर तब जब हम अपना खिताब बचाने और पीएसएल 11 में अपनी ताकत साबित करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे. लाहौर कलंदर्स ने पहले ही कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रज़ा और मोहम्मद नईम को रिटेन कर लिया है. 11 फरवरी को होने वाली पीएसएल 2026 की नीलामी से पहले, कलंदर्स के पास 37.8 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का पर्स मौजूद है.

homecricket

फसाद की जड़ मुस्तफिजुर को पाकिस्तान ने दिया 7 करोड़ का फटका



Source link