तीन राज्यों से होते हुए संदिग्ध केमिकल की खेप मप्र पहुंची और राजगढ़ जिले के गोघटपुर गांव के एक घर में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। आधी रात राजस्थान और मप्र पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ। सुराग के आधार पर पहुंची राजस्थान पुलिस ने राजगढ़ पुलिस के साथ दबिश दी तो गोघटपुर में घर के अंदर निर्माण से लेकर पैकिंग तक का पूरा सेटअप मिला। समानांतर कार्रवाई में सुसनेर क्षेत्र से 5 तस्करों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र भिलाला, जयनारायण और रामलाल शामिल हैं। वहीं घर में फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी रघुनंदन पाटीदार फरार हो गया। यहां थी ड्रग फैक्ट्री, आसपास के जिलों में होनी थी सप्लाई 100-150 किलो एमडी ड्रग बनती
केमिकल 2-ब्रोमो 4-मेथाइल प्रोपीओफेनोन एमडी ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रीकर्सर है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे औसतन 30 से 60% तक तैयार ड्रग निकल सकती है। इस आधार पर 320 किलो केमिकल से 100 से 150 किलो एमडी बनने की संभावना थी। ऐसे पहुंचे ड्रग की फैक्ट्री तक मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम झालावाड़ जिले में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला करीब 320 किलो केमिकल मिला। पिकअप सवार इसे मध्यप्रदेश के आगर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस की टीम देर रात गोघटपुर गांव पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी।
Source link