Last Updated:
newzealand fitness issue: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक कुछ दिन पहले न्यूज़ीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के दो अहम बल्लेबाज़ रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे बीमारी की चपेट में आ गए हैं हालांकि, टीम के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर का मानना है कि दोनों खिलाड़ी पहले मुकाबले तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.
कॉनवे और रचिन बीमारी के चलते नहीं खेलेंगे अभ्यास मैच, कोच ने कहां जल्दी होंगे फिट
नई दिल्ली. किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले अगर कोई टीम अपने मुख्य खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशान होने लगे तो एक बात तो साफ है कि टीम को विरोधी के साथ साथ किस्मत से भी जूझना पड़ेगा. भारत वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर परेशान है तो वही ऑस्ट्रेलिया भी अपने मैच विनर्स को लेकर असमंजस में है और अब इसी कड़ी में न्यूजीलैंड का भी नाम जुड़ गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक कुछ दिन पहले न्यूज़ीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के दो अहम बल्लेबाज़ रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे बीमारी की चपेट में आ गए हैं हालांकि, टीम के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर का मानना है कि दोनों खिलाड़ी पहले मुकाबले तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.
डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र वॉर्म-अप मैच से बाहर
न्यूज़ीलैंड को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपना वॉर्म-अप मुकाबला खेलना है, लेकिन इस मैच में रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा, फिन एलन भी कंधे की चोट से उबर रहे हैं, जिसके चलते वह भी इस अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएंगे. गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, दुर्भाग्य से इस समय टीम कैंप में कुछ खिलाड़ियों को बीमारी ने जकड़ लिया है. डेवोन और रचिन वायरल इंफेक्शन से जूझ रहे हैं, जो कि दौरे का हिस्सा ही माना जा सकता है. उन्होंने आगे कहा,रचिन मेरे बिल्कुल बगल वाले कमरे में हैं और पूरी रात उनकी तबीयत ठीक नहीं लगी ऐसे में वह अभी काफी परेशान नजर आ रहे हैं. न्यूज़ीलैंड टीम रविवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसी बीच, पिंडली की चोट से उबर रहे माइकल ब्रेसवेल के पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतरने की उम्मीद है.
लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी से बढ़ा हौसला
दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के लिए एक सकारात्मक खबर तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हो सकती है. वह अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं और टी20 वर्ल्ड कप में टीम की राह आसान बना सकते हैं. लॉकी ने खुद को वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने में जबरदस्त मेहनत की है,” वॉल्टर ने कहा. उन्होंने कहा था कि वह धीरे-धीरे गेंदबाज़ी शुरू करेंगे, लेकिन वह 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी कर रहे थे. अगर यह उनका ‘धीरे-धीरे’ करना है, तो आगे क्या देखने को मिलेगा, इसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार है.