Last Updated:
हमारे देश में इस वक्त लग्जरियस गाड़ियां लेने की तरफ लोगों का रुझान काफी ज्यादा है. इसलिए लोग लग्जरियस गाड़ियों में चाहे वह सेकंड हैंड गाड़ियां ही क्यों ना हो उनकी भी खरीदारी इस वक्त कर रहे हैं. इसी को मद्देनज़र रखते हुए हम आपको दिल्ली के वे बाजार बताने जा रहे हैं जहां पर सेकंड हैंड लग्जरी गाड़ियां काफी सस्ते दामों पर मिलती हैं. तो देखिए पूरी लिस्ट.
दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध बाजार जहां पर सेकंड हैंड कारों की सबसे बड़ी सेल लगती है वह करोल बाजार है. यहां पर देश के कई राज्यों से लोग गाड़ियां खरीदने आते हैं. लेकिन कम ही लोगों को पता है कि यहां पर लग्जरियस गाड़ियों की भी काफी ज्यादा सेल होती है जो कि यहां पर काफी कम दाम में मिलती है. यहां पर पूरी एक मार्केट है जहां पर लग्जरियस गाड़ियों की रेंज करीब 15 लाख से शुरू होकर काफी ऊपर तक जाती है.
दिल्ली में सेकंड हैंड लग्जरियस गाड़ियों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार दिल्ली के कनॉट प्लेस से सटे राजेंद्र नगर में लगता है जहां पर आपको मर्सिडीज़, ऑडी से लेकर बीएमडब्ल्यू तक सभी यह लग्जरियस सेकंड हैंड गाड़ियां काफी सस्ते दामों पर मिलती हैं.
दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट है जो कि पूरे देश में सेकंड हैंड लग्जरियस गाड़ियों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है इस मार्केट में आपको मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी ज्यादातर गाड़ियां आराम से मिल जाएंगी. इन सभी गाड़ियों की कीमत भी यहां पर काफी सस्ती होती है इसलिए लोग यहां पर ज्यादातर इन्हें लेने आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिल्ली का जनकपुरी वेस्ट और विकासपुरी इलाका भी पूरे देश में सेकंड हैंड लग्जरियस गाड़ियों की बिक्री के लिए काफी ज्यादा मशहूर है. खासकर इन बाजारों में आपको बीएमडब्ल्यू गाड़ियां काफी सस्ते दामों पर मिलती हैं इसलिए लोग यहां पर ज्यादातर बीएमडब्ल्यू गाड़ियां खरीदने देश भर से पहुंचते हैं.
इस वक्त भारत में जी वैगन गाड़ी का शौक भी काफी ज्यादा लोगों में बढ़ चुका है इसलिए लोग पहले तो सेकंड हैंड ‘जी वैगन’ गाड़ियां ढूंढने की पूरी दिल्ली में प्रयास करते हैं. इसलिए हम आपको बता दें कि यदि आपको जी वैगन लग्जरियस गाड़ी लेनी है तो उसके लिए आपको दिल्ली के इन दो बाजारों में जरूर जाना चाहिए पहले बाजार पीतमपुरा का सेकंड हैंड कार मार्केट बाजार है और दूसरा शाहदरा का सेकंड हैंड कार मार्केट बाजार है.