सिंगरौली में कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला, मौत: गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम – Singrauli News

सिंगरौली में कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला, मौत:  गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कोयला ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव स्थित अण्हवाटोला के पास हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कोयले से लदे ट्रेलर ने दंपती को कुचला मृतकों की पहचान बड़ोखर अण्हवाटोला निवासी तुलसीराम (40) और उनकी पत्नी सुनीता साकेत (35) के रूप में हुई है। दंपती बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे कोयले से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कोयला वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर बैठकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस बल तैनात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बरगवां थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कोयला ट्रेलरों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित कंपनी प्रबंधन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।



Source link