T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब हम हफ्ते भर से भी कम का समय बचा है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वहीं, एशिया की 8 टीमें शामिल हैं. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाला विश्व कप बेहद ही रोमांचक होने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारतीय टीम गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी ही डिपार्टमेंट में बेहद शानदार नजर आ रही है. टीम इंडिया अभी तक 2 बार विश्व कप जीत चुकी है. अगर टीम इंडिया 1 और बार ऐसा कर लेती है. तो टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा करने वाली नंबर 1 टीम बन जाएगी. बहरहाल, आज हम आपको बताएंगे साल 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के सबसे युवा खिलाड़ी के बारे में और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के बारे में. क्या आपको पता है ये खिलाड़ी कौन है चलिए हम आपको बताएंगे.
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी और कई खिलाड़ी मैदान में नज़र आएंगे, लेकिन इन सभी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ओमान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नदीम होंगे. ओमान के इस खिलाड़ी मोहम्मद नदीम का जन्म 4 सितंबर 1982 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 43 वर्ष है. ऐसे में वह टी20 विश्व कप 2026 में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर बनेंगे.
10 साल की उम्र से रहे खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद नदीम का संबंध दो देशों से जुड़ा हुआ है. उनका जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और वह मूल रूप से पाकिस्तानी हैं. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट में अवसर न मिलने के कारण उन्होंने ओमान का रुख किया और अब वह ओमान क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.मोहम्मद नदीम ने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट को अपनाया था. उन्होंने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. पाकिस्तान के साहोवाला में अपने स्कूल के पास मौजूद एक क्रिकेट मैदान में उन्होंने छोटी उम्र में ही क्रिकेट की बारीकियां सीखनी शुरू कर दी थीं.
कौन हैं युवराज सामरा?
युवराज सामरा कनाडा के एक युवा और प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई और आज वह कनाडा की सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं.युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को ब्रैम्पटन, ओंटारियो (कनाडा) में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से भारत से कनाडा गया था। क्रिकेट के प्रति उनका रुझान बचपन से ही था और इसमें उन्हें अपने पिता से पूरा सहयोग मिला। उनके पिता ने ही उनका नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह से प्रेरित होकर रखा था।
इंटरनेशनल करियर
युवराज सामरा ने 5 मार्च 2025 को नीदरलैंड्स के खिलाफ कनाडा के लिए अपना वनडे (ODI) डेब्यू किया। इसके कुछ ही दिनों बाद, 19 मार्च 2025 को उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपना T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। बहुत कम समय में उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित कर लिया
ये भी पढ़ें: टूट गया रिकॉर्ड…स्टीव स्मिथ बने PSL के सबसे महंगे खिलाड़ी, बाबर आजम भी कोसों पीछे